13 चिकित्सकों सहित पीजीआइ के 25 हेल्थ वर्कर संक्रमित
पीजीआइ में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को भी 13 चिकित्सकों सहित 25 हेल्थ केयर संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में चिकित्सकों सहित एक छात्र सात स्टाफ नर्स तीन मिनिस्ट्रियल स्टाफ व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं। वहीं कोरोना के तीन मरीजों की मौत हो गई। मृतकों में शामिल दो मरीज ट्रामा सेंटर में व एक वार्ड तीन में भर्ती था। पीजीआइ में फिलहाल 74 मरीज भर्ती हैं जिसमें से 16 लोग आक्सीजन व चार वेंटिलेटर पर हैं। शुक्रवार को 21 नए मरीज भर्ती हुए तो 13 लोग स्वस्थ होकर घर भी लौटे।

जागरण संवाददाता, रोहतक : पीजीआइ में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को भी 13 चिकित्सकों सहित 25 हेल्थ केयर संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में चिकित्सकों सहित एक छात्र, सात स्टाफ नर्स, तीन मिनिस्ट्रियल स्टाफ व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं। वहीं कोरोना के तीन मरीजों की मौत हो गई। मृतकों में शामिल दो मरीज ट्रामा सेंटर में व एक वार्ड तीन में भर्ती था। पीजीआइ में फिलहाल 74 मरीज भर्ती हैं, जिसमें से 16 लोग आक्सीजन व चार वेंटिलेटर पर हैं। शुक्रवार को 21 नए मरीज भर्ती हुए तो 13 लोग स्वस्थ होकर घर भी लौटे।
-848 सैंपल की जांच, 184 मिले संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में कोविड-19 के 1677 सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिनमें से 184 व्यक्ति पाजिटिव पाए गए, जबकि 829 सैंपल का परिणाम आना शेष है। जिले में कोरोना संक्रमण दर 4.63 प्रतिशत व रिकवरी दर 94.84 प्रतिशत हो गई है। जिले में अब तक कोविड-19 के छह लाख 56 हजार 474 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 30395 सैंपल पाजिटिव पाए गए तथा छह लाख 25 हजार 250 सैंपल निगेटिव पाए गए। इनमें से उपचार के बाद 28847 व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। जिला में वर्तमान में कोविड-19 का 977 सक्रिय मरीज है, जिनमें से 22 मरीज अस्पताल में व बाकी सभी मरीज डाक्टरों की सलाह पर घर पर उपचार ले रहे हैं।
-2677 को लगा वैक्सीन डोज
टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 1484092 डोज दी जा चुकी है। शुक्रवार को 2677 व्यक्तियों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया। इनमें से 979 व्यक्तियों को प्रथम डोज तथा 1564 व्यक्तियों को दूसरी डोज लगाई गई। हेल्थ केयर वर्कर को अब तक 26376 डोज, फ्रंटलाइन वर्कर को 16544 डोज व 15 से 17 आयु वर्ग में 30181 डोज लगाई जा चुकी है। 18 से 44 आयु वर्ग में 874544 डोज, 45 से 60 आयु वर्ग में तीन लाख 973 डोज व 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग में 233606 डोज लगाई जा चुकी है। शुक्रवार को 134 बूस्टर डोज भी लगाई गई है।
Edited By Jagran