Move to Jagran APP

एस्मा के विरोध में कर्मचारियों ने दी गिरफ्तारी

सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर संघ से जुड़ी यूनियनों ने गिरफ्तारियां दीं। नेहरू पार्क में एकत्रित होकर सचिवालय तक प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारियां दीं। कर्मचारियों के प्रदर्शन को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस बल तैनात था। पुलिस ने कर्मचारियों को गिरफ्तार कर वापस नेहरू पार्क में लाकर छोड़ दिया। इससे पहले नेहरू पार्क में एकत्रित सभा को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने सरकार पर जनविरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए 10 सितंबर को पंचकूला में चंड़ीगढ़ पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की ¨नदा की। सुबह 9 बजे ही कर्मचारी नेहरू पार्क में एकत्रित होने आरंभ हो गए थे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 08:29 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 08:29 PM (IST)
एस्मा के विरोध में कर्मचारियों ने दी गिरफ्तारी
एस्मा के विरोध में कर्मचारियों ने दी गिरफ्तारी

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर संघ से जुड़ी यूनियनों ने एस्मा लगाए जाने व अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया तथा गिरफ्तारियां दीं। नेहरू पार्क में एकत्रित होकर सचिवालय तक प्रदर्शन करते हुए पहुंचे तथा पुलिस को अपनी गिरफ्तारी दीं। कर्मचारियों के प्रदर्शन को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने कर्मचारियों को गिरफ्तार कर वापस नेहरू पार्क में लाकर छोड़ दिया गया। इससे पहले नेहरू पार्क में एकत्रित सभा को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने सरकार पर जनविरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए 10 सितंबर को पंचकूला में चंड़ीगढ़ पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की ¨नदा की। सुबह 9 बजे ही कर्मचारी नेहरू पार्क में एकत्रित होने आरंभ हो गए थे। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए काफी पुलिस बल तैनात रहा। सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान राजेंद्र कुमार ने कहा कि यह सब सरकार के इशारे पर किया गया है। पंचकूला में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर आंसू गैस, वाटर कैनन व लाठीचार्ज कर सरकार ने अपनी कर्मचारी विरोधी होने का परिचय दिया है। इसके अलावा कर्मचारियों ने एस्मा लगाकर आंदोलन को दबाने का प्रयास, बहुउद्देश्यीय कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी करने सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों भेदभाव नीति के तहत तबादला करने, प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.