Move to Jagran APP

स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को आगे बढ़ने के लिए किया प्रोत्साहित: लक्ष्मण सिंह यादव

विवेकानंद हेल्थ मिशन ट्रस्ट की ओर से बुधवार को कोविड जन जागरूकता मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और एसडीएम होशियार सिंह ने नाहड़ मार्ग पर स्थित कैंप कार्यालय से मैराथन दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक ने मैराथन दौड़ में अग्रणी रहने वाले युवाओं को पुरस्कृत भी किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Jan 2022 10:36 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jan 2022 10:36 PM (IST)
स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को आगे बढ़ने के लिए किया प्रोत्साहित: लक्ष्मण सिंह यादव
स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को आगे बढ़ने के लिए किया प्रोत्साहित: लक्ष्मण सिंह यादव

संवाद सहयोगी, कोसली: विवेकानंद हेल्थ मिशन ट्रस्ट की ओर से बुधवार को कोविड जन जागरूकता मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और एसडीएम होशियार सिंह ने नाहड़ मार्ग पर स्थित कैंप कार्यालय से मैराथन दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक ने मैराथन दौड़ में अग्रणी रहने वाले युवाओं को पुरस्कृत भी किया।

loksabha election banner

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार प्रतिवर्ष स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मना रही है, जिससे युवाओं को नई प्रेरणा मिलेगी। स्वामी विवेकानंद धर्म, दर्शन, इतिहास, कला, सामाजिक विज्ञान और साहित्य के महान ज्ञाता थे। एक अच्छा शिक्षाविद होने के साथ ही भारतीय शास्त्रीय संगीत का भी ज्ञान रखते थे। उन्होंने हमेशा अपने अनमोल विचारों और प्रेरणादायक भाषणों के माध्यम से सदैव युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया, तभी से स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विवेकानंद हेल्थ मिशन ट्रस्ट टीम को बधाई दी।

एसडीएम कोसली होशियार सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवन आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को लक्ष्य निर्धारित करते हुए मेहनत करने पर बल दिया। डा. मनोज यादव ने सभी का आभार व्यक्ति किया व ट्रस्ट की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष रामचंद्र यादव, बार एसोसिएशन कोसली के अध्यक्ष मनोज यादव एडवोकेट, एमडीएस संस्था के निदेशक होशियार सिंह नंबरदार, यदुवंशी शिक्षा निकेतन के उपप्राचार्य सुरेंद्र कुमार, डा. जयपाल सिंह, डा. सतबीर इंदौरा, महावीर निर्दोष, अनिल भारद्वाज, प्रेम सिंह यादव, ममता, कपूर सिंह, सुरेंद्र सिंह, विनोद आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.