मेरे जीते जी बने राम मंदिर, दोबारा मोदी बने पीएम
'मेरे जीते जी राम मंदिर बन जाए और नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बन जाए। बस फिर बेशक दुनिया से विदाई हो जाए।' लगभग एक सप्ताह से मेदांता अस्पताल में भर्ती वयोवृद्ध भाजपा नेता व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश ग्रोवर स्वस्थ होने से पूर्व दो-तीन दिन तक अर्ध बेहोशी की हालत में कुछ इसी तरह बड़बड़ा रहे थे।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी:
'मेरे जीते जी राम मंदिर बन जाए और नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बन जाएं। बस फिर बेशक दुनिया से विदाई हो जाए।' लगभग एक सप्ताह से मेदांता अस्पताल में भर्ती वयोवृद्ध भाजपा नेता व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश ग्रोवर स्वस्थ होने से पूर्व दो-तीन दिन तक अर्ध बेहोशी की हालत में कुछ इसी तरह बड़बड़ा रहे थे। सोमवार की शाम ग्रोवर स्वस्थ्य होकर अपने घर रेवाड़ी आ गए, लेकिन उनके लिए सुखद यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक उनकी भावनाएं पहुंच गई हैं।
यह सुखद संयोग बना आसाम के राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी के माध्यम से। प्रो मुखी रेवाड़ी निवासी ओमप्रकाश ग्रोवर के बहनोई हैं। ग्रोवर तब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष थे जब मोदी के पास बतौर राष्ट्रीय महामंत्री हरियाणा की बागडोर थी। शनिवार को आसाम दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री ने जब प्रो. जगदीश मुखी से ग्रोवर का हालचाल जाना तो उन्हें उनके मेदांता में भर्ती होने की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने प्रो. मुखी से ही मोबाइल
मिलवाकर ग्रोवर से बात करने की इच्छा जताई। उस समय ग्रोवर आइसीयू में थे इस कारण बात नहीं हुई, लेकिन बाद में प्रो. मुखी ने अपने साले ग्रोवर को प्रधानमंत्री की ओर से शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी। स्वस्थ होकर घर पहुंचे ग्रोवर ने कहा कि मोदी को दोबारा सत्ता मिलने का मतलब है राम मंदिर निर्माण होना। शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश उपाध्यक्ष अर¨वद यादव व रविवार को शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने भी ग्रोवर के स्वास्थ्य की जानकारी ली।