खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर शुरू होंगी नर्सरियां, ट्रायल कल से
खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा राज्य में जिलास्तर पर विभागीय प्रशिक्षकों द्वारा खेल परिसरों में खेल नर्सरी चलाने का निर्णय लिया गया है। इस ट्रायल में राजकीय और निजी दोनों स्कूलों के खिलाड़ी प्रतिभागिता कर सकते हैं।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी:
खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा राज्य में जिलास्तर पर विभागीय प्रशिक्षकों द्वारा खेल परिसरों में खेल नर्सरी चलाने का निर्णय लिया गया है। इस ट्रायल में राजकीय और निजी दोनों स्कूलों के खिलाड़ी प्रतिभागिता कर सकते हैं। नर्सरियों में चयनित आठ से 14 वर्ष के खिलाड़ी को प्रतिमाह 15 सौ और 15 से 19 आयु वर्ग के खिलाड़ी को दो हजार रुपये आहार के रूप में दिए जाएंगे।
जिले में 13 से 15 दिसंबर तक खेल नर्सरियों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को सुबह और शाम प्रशिक्षण लेना होगा, वहीं खिलाड़ियों को प्रतिमाह कम से कम 22 हाजिरी लगानी होगी।
ट्रायल के लिए यह कागजात हैं जरूरी: नर्सरियों के लिए ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को आवश्यक दस्तावेज के रूप में अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो फोटो, स्कूल प्राचार्य से फोटो लगा हुआ सत्यापित आयु प्रमाण पत्र अनिवार्य है। खिलाड़ियों को निर्धारित दिन के अनुसार के सुबह नौ बजे ट्रायल के लिए मैदान पर पहुंचना होगा। ये रहेगा शेड्यूल:
खेल का नाम लड़के, लड़कियां ट्रायल का स्थान ट्रायल तारीख
हैंडबाल लड़कियां राजीव गांधी खेल परिसर गुरावड़ा 13 दिसंबर
बाक्सिंग लड़के व लड़कियां राजीव गांधी खेल परिसर कोसली 13 दिसंबर
हाकी लड़के ग्रामीण खेल स्टेडियम कंवाली 13 दिसंबर
कुश्ती लड़के राजीव गांधी खेल परिसर पांचौर 13 दिसंबर
वालीबाल लड़के राजीव गांधी खेल परिसर नेहरूगढ़ 13 दिसंबर
एथलेटिक्स लड़के व लड़कियां राजीव गांधी खेल परिसर मनेठी 13 दिसंबर
एथलेटिक्स लड़के व लड़कियां राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी 14 दिसंबर
बाक्सिंग लड़के व लड़कियां राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी 14 दिसंबर
तलवारबाजी लड़के व लड़कियां राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी 14 दिसंबर
वालीबाल लड़के व लड़कियां राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी 14 दिसंबर
जूडो लड़के व लड़कियां राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी 15 दिसंबर
फुटबाल लड़के व लड़कियां राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी 15 दिसंबर
वुश लड़के व लड़कियां राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी 15 दिसंबर
हैंडबाल लड़कियां राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी 15 दिसंबर
जिम्नास्टिक लड़के व लड़कियां राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी 15 दिसंबर
टेबल टेनिस लड़के व लड़कियां राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी 15 दिसंबर खेल नर्सरियों के लिए सोमवार से शुरू होने वाले ट्रायल को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। खिलाड़ियों को ट्रायल के समय निर्धारित प्रमाण पत्र लेकर आना अनिवार्य है। परेशानी से बचने के लिए खिलाड़ी निर्धारित समय पर मैदान पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
- मदनपाल सिंह, जिला खेल अधिकारी।