Move to Jagran APP

गो सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं: नरबीर

हरियाणा के लोक निर्माण एवं वन मंत्री राव नरबीर ¨सह ने कहा कि गाय की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। हमें गौ सेवा के लिए बढ़ चढ़कर दान देना चाहिए और गौ सेवा के लिए आगे आना चाहिए। राव सोमवार को गांव बगथला में गौशाला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ¨हदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है, इसलिए हमें गाय माता की सेवा के लिए दिल खोलकर आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौसवा से पुण्य की प्राप्ति होती है

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 07:01 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jan 2019 07:01 PM (IST)
गो सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं: नरबीर
गो सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं: नरबीर

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : प्रदेश के लोक निर्माण एवं वन मंत्री राव नरबीर ¨सह ने कहा कि गाय की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। हमें गो सेवा के लिए बढ़ चढ़कर दान देना चाहिए। राव सोमवार को गांव बगथला में गोशाला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

prime article banner

उन्होंने कहा कि ¨हदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है, इसलिए हमें गाय माता की सेवा के लिए दिल खोलकर आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि गोसवा से पुण्य की प्राप्ति होती है और मानव जीवन सार्थक हो जाता है। हमें अपने घर में भी गाय को पालना चाहिए और स्वयं भोजन करने से पहले गाय माता को रोटी खिलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सामाजिक लोगों की भागीदारी से हरियाणा प्रदेश में गो संरक्षण की दिशा में बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। हम सबको प्रण करना होगा कि उसके लिए कोई भी बेसहारा व दिव्यांग गो माता सड़क पर भूखी प्यासी न रहे, इसके लिए गोशालाओं के प्रतिनिधियों और सामाजिक लोगों को बेसहारा गोवंश को गोशाला तक पहुंचाने के लिए प्रयास करने होंगे।

राव नरबीर ¨सह ने कहा कि गाय की रक्षा के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। गोसेवा एक सामाजिक कार्य है। उन्होंने बगथला गोशाला के लिए 11 लाख रूपए देने की घोषणा की।

इस अवसर पर जिला पार्षद रोहन यादव, धर्मेन्द्र खटाना, शारदा यादव, नीतू चौधरी, हरीश झाबुआ, नरेन्द्र खटाना, हरिओम सरपंच, हरिनंद यादव सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

.....

फोटो नंबर..16

गोशालाओं के संचालकों का सम्मान

गौ क्रांति मिशन की ओर से गो सेवा सम्मान समारोह का आयोजन शहर के ब्रास मार्केट में किया गया। समारोह में यज्ञ ब्रह्मा के रूप में जीवानन्द नैष्टिक व ओम मुनि महाराज ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता मिशन के संस्थापक प्रदीप डागर ने की। अतिथियों के रूप में गोसेवा आयोग के सदस्य पूर्ण यादव, जय ¨सह, किसान सेवा आयोग के चेयरमैन डॉ. रमेश यादव व जिला पार्षद प्रशांत सन्नी यादव ने शिरकत की। संस्था की ओर से गोरक्षा, गोसेवा के क्षेत्र में काम कर रहे व गोशालाओं के संचालकों को स्मृति चिह्न भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। युवाओं ने गोमाता व भारत माता की रक्षा करने का संकल्प लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.