आरडीआर स्कूल की छात्राओं ने उत्तीर्ण की नीट की परीक्षा
विद्यालय के प्राचार्य अरविद यादव ने बताया कि विद्यालय की तीन छात्राओं कुसुम पुत्री नरेश कुमार नेहा पुत्री मामन सिंह तथा प्रियंका पुत्री सतीश कुमार ने बिना किसी कोचिग के नीट की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 03:41 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 03:41 PM (IST)
जासं, रेवाड़ी: राव दीनाराम विद्या विहार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हालुहेड़ा की छात्राओं ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्राचार्य अरविद यादव ने बताया कि विद्यालय की तीन छात्राओं कुसुम पुत्री नरेश कुमार, नेहा पुत्री मामन सिंह, तथा प्रियंका पुत्री सतीश कुमार ने बिना किसी कोचिग के नीट की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए छात्राओं एवं शिक्षकों को बधाई दी। विद्यालय के प्रबंधक लाल सिंह यादव ने छात्राओं को सम्मानित करते हुए उन्हें इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें