Move to Jagran APP

दिल्ली में हिंसा की हरियाणा भाजपा ने की कड़ी निंदा, पूछा कहां हैं ट्रैक्टर मार्च की जिम्मेदारी लेने वाले लोग

वीरकुमार यादव ने कहा कि लाल क़िला देश के सम्मान का प्रतीक है और इस पर देश के प्रधानमंत्री को ही झंडा फहराने का अधिकार है। आज तिरंगे के अतिरिक्त धार्मिक झंडा फहराने की घटना देश के हर नागरिक को शर्मिन्दा करने वाली है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Tue, 26 Jan 2021 06:55 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2021 06:55 PM (IST)
दिल्ली में हिंसा की हरियाणा भाजपा ने की कड़ी निंदा, पूछा कहां हैं ट्रैक्टर मार्च की जिम्मेदारी लेने वाले लोग
मार्च आगे बढ़ा तो प्रदर्शनकारियों ने सभी नियम-कायदे ताक पर रख दिए गए।

रेवाड़ी, जागरण संवाददाता। दिल्ली में किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसक प्रदर्शन की हरियाणा भाजपा ने कड़ी निंदा की है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीरकुमार यादव ने कहा कि देश की राजधानी के दृश्य लोकतंत्र की गरिमा को चोट पहुंचाने वाले हैं। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नही है। उन्होंने कहा कि अब वह नेता कहां है जो इस ट्रैक्टर मार्च की जिम्मेदारी उठा रहे थे।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि ट्रैक्टर मार्च का रूट भी गायब, ज़िम्मेदारी लेने वाले किसान संगठनों के नेता भी गायब हैं। किसानों के नाम पर हिंसा हो रही है। कानूनों में सुधार की गारंटी व डेढ़ साल तक रोकने की बात कहने के बाद भी कौन दहला रहा है। गणतंत्र दिवस पर अपनी ही राजधानी को और किस मकसद से सब हो रहा है ।

वीरकुमार यादव ने कहा कि लाल क़िला देश के सम्मान का प्रतीक है और इस पर देश के प्रधानमंत्री को ही झंडा फहराने का अधिकार है। आज तिरंगे के अतिरिक्त धार्मिक झंडा फहराने की घटना देश के हर नागरिक को शर्मिन्दा करने वाली है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शर्तों के साथ किसानों को ट्रैक्टर परेड निकालने की इजाजत दी थी। किसानों ने खुद भी कुछ नियम तय किए थे, लेकिन ट्रैक्टर मार्च आगे बढ़ा तो प्रदर्शनकारियों ने सभी नियम-कायदे ताक पर रख दिए गए।

गौरतलब है कि दिल्ली बॉर्डर पर जमे किसानों ने मंगलवार को ट्रैक्टर परेड निकाली। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच जमकर झड़प हुई। कई प्रदर्शनकारी किसान जगह-जगह बैरिकेडिंग तोड़ते हुए दिल्ली के अंदर घुस गए और तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारियों के हंगामे और पुलिस को दौड़ाने पर किसान नेताओं ने भी पल्ला झाड़ लिया है। भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। सवाल यही है कि पिछले दो महीने से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे किसानों को आखिर किसने भड़काया।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.