Bharat Bachao Rally: MP से आ रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बस का एक्सीडेंट, 20 से अधिक घायल
सड़क हादसा इतना भीषण था कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चीखपुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने बताया कि हादसे में दो दर्जन लोग घायल हुए हैं।
By JP YadavEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 12:58 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 12:58 PM (IST)
रेवाड़ी, जागरण संवाददाता। Bharat Bachao Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस द्वारा आयोजित भारत बचाओ रैली में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश से आ रही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस दिल्ली जयपुर हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सड़क हादसा इतना भीषण था कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चीखपुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने बताया कि हादसे में दो दर्जन लोग घायल हुए हैं। वहीं, पुलिस के मुताबिक, 20 से ज्यादा लोगों को चोट गई है। इनमें एक को ट्रामा सेंटर में लाया गया है, जबकि कई अन्य लोग भी अन्य दूसरे अस्पताल में भर्ती हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें