Move to Jagran APP

सूर्यदेव करते रहे लुकाछिपी, जारी रही ठिठुरन

मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शुक्रवार को सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई तो दिन में सूर्यदेव भी लुकाछिपी करते रहे। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5 तो अधिकतम 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 05:30 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 05:30 PM (IST)
सूर्यदेव करते रहे लुकाछिपी, जारी रही ठिठुरन
सूर्यदेव करते रहे लुकाछिपी, जारी रही ठिठुरन

-5 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान

prime article banner

-3.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई न्यूनतम तापमान में

-21.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा अधिकतम तापमान

-1.1 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान पहले दिन के मुकाबले जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शुक्रवार को सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई तो दिन में सूर्यदेव भी लुकाछिपी करते रहे। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5 तो अधिकतम 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम रही। सुबह 9 बजे के बाद ही धूप निकली। कोहरे और शीतलहर के बीच सुबह विद्यालय जाने वाले विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी तो अधिकतम में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।

बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 1.5 तो अधिकतम 22.6 डिग्री सेल्सियस था। बृहस्पतिवार की तुलना में शुक्रवार को दिनभर धूप तो निकली लेकिन ठिठुरन से राहत नहीं मिल रही थी। मौसम विभाग ने शनिवार को कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। कोहरा छाने से फसलों को फायदा होगा। पिछले तीन-चार दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से पाला पड़ रहा था। इस कारण अगेती सरसों को नुकसान होने की संभावना से किसान परेशान हो रहे थे। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार न्यूनतम तापमान तीन से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा तो सरसों की फसल में फायदा होगा। पाला पड़ता है तो भी दिन में अच्छी धूप निकलने से नुकसान नहीं होगा। 13 जनवरी को न्यूनतम तापमान 1 और अधिकतम 20.4 डिग्री सेल्सियस था। जनवरी में शुरुआत से ही तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। 12 जनवरी को न्यूनतम तापमान 2 व अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस था। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में सर्द हवा चलने से ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को दिन में अच्छी धूप निकलने और हवा की गति कमी होने से लोगों ने धूप का लुत्फ उठाया। -----------

उतार-चढ़ाव भरा रहा इस माह तापमान

दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

01 जनवरी 18.0 -1.0

02 जनवरी 17.5 8.2

3 जनवरी 16.5 10.5

4 जनवरी 21.5 9.5

5 जनवरी 20.0 13.0

6 जनवरी 16.0 13.5

7 जनवरी 18.5 12.0

8 जनवरी 14.0 8.0

9 जनवरी 17.5 10.5

10 जनवरी 15.5 6.2

11 जनवरी 15.0 5.0

12 जनवरी 20.0 2.0

13 जनवरी 20.3 1.0

14 जनवरी 1.5 22.6 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.