आइओसीएल ने भेंट किए मेडिकल उपकरण
कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइंस की ओर से नागरिक अस्पताल रेवाड़ी को कोविड-19 से संबंधित उपकरण भेंट किए गए।
जासं, रेवाड़ी: कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड, उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइंस की ओर से नागरिक अस्पताल रेवाड़ी को कोविड-19 से संबंधित उपकरण भेंट किए गए। मुख्य प्रचालन प्रबंधक रविद्र कुमार ने टाइप डी दस आक्सीजन सिलेंडर, दस फ्लो आक्सीजन सिलेंडर, दस डबल फ्लो आक्सीजन कंसंट्रेटर और दस पल्स आक्सीमीटर प्रदान किए गए। सिविल सर्जन डा. कृष्ण कुमार ने इसके लिए इंडियन आयल संस्था का आभार प्रकट किया। उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस प्रकार के योगदान को निरंतरता देते रहने पर बल दिया। इस मौके पर प्रधान चिकित्सा अधिकारी डा. सुशील कुमार माही, उपसिविल सर्जन डा. राजबीर सिंह, डा. अशोक कुमार, डा. विजय प्रकाश, डा. दीपक वर्मा सहित कंपनी के अनेक अधिकारी और स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। पूर्वमंत्री ने वितरित किए कंबल
संवाद सहयोगी, कोसली: स्थानीय महाराजा अग्रसेन सभा के सौजन्य से स्टेशन क्षेत्र के मुख्य तिराहे पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष हुकमचंद यादव और एसडीएम होशियार सिंह ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया। अतिथियों ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह यादव ने कहा कि अग्रसेन सभा द्वारा कंबल वितरण करके अच्छी पहल की गई। एसडीएम होशियार सिंह ने कहा कि दिन प्रतिदिन बढ़ रही सर्दी के चलते बेसहारा और जरूरतमंदों की मदद करना हम सबका परम कर्तव्य है। उपायुक्त एवं जिला रेडक्रास सोसायटी अध्यक्ष यशेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में कोसली में बेसहारा लोगों की गर्म वस्त्रों से सहायता की जा रही है। उन्होंने कहा कि सर्दी के इस मौसम में जो लोग बिना छत खुले में सोते हुए मिले उन्हें बाबा मुक्तेश्वर पूरी मठ में बनाए गए रैन बसेरे में पहुंचाएं। इस अवसर पर सुभाष गर्ग, अजय सिगला, पंकज गुप्ता, प्रमोद गर्ग, तेजपाल गर्ग, हंसराज सिघल, सतीश बंसल, नरसिंह बंसल, राजेंद्र प्रसाद, घमंडी लाल गोयल, राजेश गुप्ता, सुनील बंसल, पवन बंसल, मनीष गर्ग, शंकर गर्ग, सुनील खनेजा आदि मौजूद थे।