Move to Jagran APP

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 May 2018 09:18 PM (IST)Updated: Mon, 21 May 2018 09:18 PM (IST)
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर राजीव गांधी चौक स्थित प्रतिमा पर पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय ¨सह यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

loksabha election banner

कैप्टन यादव ने कहा कि स्व. राजीव गांधी को शब्दों में नहीं बांधा जा सकता। वे अक्षय ऊर्जा, संचारक्रांति के महानायक, देश को पंचायतीराज और हमको वोट डालने का अधिकार उन्हीं की देन है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने भारत देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, जिनकी शाहदत को समस्त भारत देश नमन करता है। उन्होंने पंचायती राज को कायम करने के लिए भरसक प्रयास किए, जिसका उदहारण हमें आज पंचायतों में देखने को मिलता हैं। महिलाओं की पंचायत में भागीदारी भी उन्ही की देन हैं। कंप्यूटर क्रांति उनकी सोच का ही परिणाम है, जो आज कंप्यूटर घर-घर तक पहुंच गया है। कैप्टन अजय ¨सह ने बताया कि स्व. राजीव गांधी का सपना समाज के हर वर्ग में खुशहाली लाना था। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता व सैंकडों की संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इसी क्रम में यूथ कांग्रेस की ओर से भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यकर्ताओं द्वारा झुग्गियों में फल भी वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अक्षत राव, जिला अध्यक्ष विपिन पंवार, शांतनु, अजय यादव, संजय बहाला, अजय यादव, मोहित व नितिश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

दूसरी ओर कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ताओं ने कोसली में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर उनकी मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन कर उनकी शहादत को याद किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश डाबला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.