Move to Jagran APP

इंजीनियर बताकर की शादी, निकला दसवीं पास

शहर निवासी एक महिला ने ससुराल पक्ष पर लड़के के बारे में झूठ बोलकर शादी करने तथा शादी के बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Dec 2020 05:00 PM (IST)Updated: Thu, 10 Dec 2020 05:19 PM (IST)
इंजीनियर बताकर की शादी, निकला दसवीं पास
इंजीनियर बताकर की शादी, निकला दसवीं पास

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: शहर निवासी एक महिला ने ससुराल पक्ष पर लड़के के बारे में झूठ बोलकर शादी करने तथा शादी के बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

loksabha election banner

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि उसकी शादी पंजाब के बठिडा निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के समय ससुराल पक्ष ने लड़के को इंजीनियर बताया था तथा मोबाइल का शोरूम है। परंतु शादी के बाद पता लगा कि लड़का सिर्फ दसवीं पास है। शादी के बाद ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उनसे मारपीट की जाती। परेशान होकर उन्होंने अपने माता-पिता को जानकारी दी। प्रताड़ना से परेशान होकर वह मायके आ गईं। अब पति उन्हें ससुराल में नहीं आने दे रहा है। विवाहिता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दहेज न मिलने पर घर से निकालने का आरोप

जासं, रेवाड़ी: जिला के एक गांव निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मारपीट करने तथा मांग पूरी न होने पर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने कहा है कि जुलाई 2019 को उनकी व उनकी बहन की शादी राजस्थान के कोटपुतली क्षेत्र निवासी दो भाइयों के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों भाइयों ने पांच लाख रुपये नकद व एक कार की मांग करना शुरू कर दिया। दहेज की मांग पूरी न होने पर उनके साथ मारपीट कर आरोपितों ने घर से निकाल दिया। विवाहिता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.