दिनभर शीतलहर के चलते अलाव बना बचाव का सहारा
मौसम में एकबार फिर ठंडक बढ़ी है। शुक्रवार को दिनभर हल्के बादल छाने के साथ सर्द हवा चलने से अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रात को हवा कम चलने से अधिकतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। माह में छह बार अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और बारिश के चलते मैदानी क्षेत्रों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है।
जागरण संवादाता, रेवाड़ी: मौसम में एकबार फिर ठंडक बढ़ी है। शुक्रवार को दिनभर हल्के बादल छाने के साथ सर्द हवा चलने से अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रात को हवा कम चलने से अधिकतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। माह में छह बार अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और बारिश के चलते मैदानी क्षेत्रों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 16.5 और न्यूनतम 7.5 डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार को दिनभर सर्द हवा चलने के साथ हल्का कोहरा छाया रहा। इस दौरान दोपहर बाद ही हल्की धूप निकली। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को कहीं कहीं बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा में बदलाव 22 जनवरी को हवा चलने और गरज चमक के साथ कहीं कहीं आंशिक बादलवाई होने के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।
दिन में भी ठिठुरन से राहत नहीं: शुक्रवार को दिनभर सर्द हवा चलने से दोपहर बाद तक भी ठिठुरन से राहत नहीं मिल रही थी। लोग घरों और प्रतिष्ठानों से बाहर अलाव सेक रहे थे तो अंदर रूम हीटर से सर्दी से बचने का प्रयास कर रहे थे। अन्य दिनों की तुलना में सर्दी के चलते बाजार में चहल पहल कम रही। दुकानों पर इक्का दुक्का ही ग्राहक पहुंच रहे थे। बाजार अधिकांश समय सूना ही रहा। दुकानदारों का कहना था कि बहुत आवश्यक होने पर ही ग्राहक सामान खरीदने आ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से सर्दी के कारण ग्राहक कम आ रहे हैं।
अधिकांश समय 20 डिग्री से नीचे रहा अधिकतम तापमान: अब तक के जनवरी माह में 19 दिन अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। 17 जनवरी को इस मौसम का सबसे ठंडा दिन था। दिनांक अधिकतम न्यूनतम
20 जनवरी 16.5 7.5
19 जनवरी 17.6 3.5
18 जनवरी 14.0 5.5
17 जनवरी 12.2 3.5
16 जनवरी 15.5 5.5
15 जनवरी 12.6 5.5
14 जनवरी 13.5 6.0
13 जनवरी 19.0 3.5
12 जनवरी 16.6 5.8
11 जनवरी 16.5 3.5
10 जनवरी 16.5 4.5
नौ जनवरी 14.5 10.8
आठ जनवरी 17.4 14.2
सात जनवरी 17.5 12.5
छह जनवरी 18.0 9.5
पांच जनवरी 15.0 10.2
चार जनवरी 24.4 6.0
तीन जनवरी 21.5 3.8
दो जनवरी 19.6 4.0
एक जनवरी 18.5 2.0