Move to Jagran APP

दिन में धूप निकलने के बावजूद ठिठुरन बरकरार

मौसम में उतार चढ़ाव के चलते बृहस्पतिवार को एक बार फिर ठंड के तेवर तीखे रहे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Jan 2022 05:08 PM (IST)Updated: Thu, 13 Jan 2022 05:08 PM (IST)
दिन में धूप निकलने के बावजूद ठिठुरन बरकरार
दिन में धूप निकलने के बावजूद ठिठुरन बरकरार

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: मौसम में उतार चढ़ाव के चलते बृहस्पतिवार को एक बार फिर ठंड के तेवर तीखे रहे। न्यूनतम तापमान गिरकर 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान कभी धूप निकली तो कभी आंशिक बादल छाए रहे। सुबह के समय कुछ स्थानों पर कोहरा भी छाया रहा। दिन निकलने और हल्की हवा चलने से कोहरा छटता चला गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 16.6 और न्यूनतम 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 11 जनवरी को अधिकतम 16.5 और न्यूनतम 3.5 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार 16 जनवरी से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। इस दौरान दिन में मौसम साफ होने से ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।

loksabha election banner

सुबह रही ठिठुरन तो दिन में राहत: बृहस्पतिवार को सुबह काफी ठिठुरन रही वहीं दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिली, लेकिन घरों और प्रतिष्ठानों के अंदर ठिठुरन बरकरार रहा। मौसम में उतार चढ़ाव के चलते 10 जनवरी को अधिकतम 16.5 और न्यूनतम 4.5 डिग्री सेल्सियस था। नौ जनवरी को अधिकतम तापमान 14.5 और न्यूनतम 10.8 डिग्री सेल्सियस था। आठ जनवरी को अधिकतम 17.4 और न्यूनतम 14.2 डिग्री सेल्सियस था। तीन दिन पहले हुई बारिश से रबी की मुख्य फसलों गेहूं, सरसों, दलहन, सब्जी को फायदा मिल रहा है। हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 15 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील और खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर और पश्चिमी हवा चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट और अधिकतम में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। कुछ स्थानों पर रात और सुबह हल्की धुंध छाने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.