विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
गोमती पब्लिक हाईस्कूल कुतुबपुर के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 06:08 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 06:31 AM (IST)
जासं, रेवाड़ी : गोमती पब्लिक हाईस्कूल कुतुबपुर के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। विद्यार्थियों ने मुख्य अध्यापिका सुरेश कुमारी की अगुवाई में मोहल्ले में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने स्लोगन के माध्यम से लोगों को मतदान का महत्व बताया। मुख्य अध्यापिका सुरेश कुमारी ने विद्यार्थियों को सौ फीसद मतदान सुनिश्चित करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए अधिक से अधिक लोगों को भागीदारी निभानी चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें