Move to Jagran APP

23 एनएचएम कर्मचारियों को नोटिस जारी

- 24 घंटे में ड्यूटी ज्वाइन नहीं की तो होंगे टर्मिनेट, 5 फरवरी से हड़ताल पर चल रहे हैं कर्मचारी जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 5 फरवरी से हड़ताल पर बैठे नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों पर आखिरकार स्वास्थ्य विभाग सख्त हो गया है। जिला के 23 एनएचएम कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। सिविल सर्जन की ओर से जारी नोटिस में कर्मचारियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि 24 घंटे के अंदर अगर उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की तो बगैर किसी अन्य नोटिस के उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएगी। इस नोटिस के जारी होने के बाद भी कर्मचारी धरने पर डटे हुए हैं तथा बृहस्पतिवार को नोटिस की प्रतियां भी जलाई जाएगी

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 07:01 PM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 07:01 PM (IST)
23 एनएचएम कर्मचारियों को नोटिस जारी
23 एनएचएम कर्मचारियों को नोटिस जारी

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 5 फरवरी से हड़ताल पर बैठे नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों पर आखिरकार स्वास्थ्य विभाग सख्त हो गया है। जिले के 23 एनएचएम कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। सिविल सर्जन की ओर से जारी नोटिस में कर्मचारियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि 24 घंटे के अंदर अगर उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की तो बगैर किसी अन्य नोटिस के उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएगी। इस नोटिस के जारी होने के बाद भी कर्मचारी धरने पर डटे हुए हैं तथा बृहस्पतिवार को नोटिस की प्रतियां भी जलाई जाएगी। इन कर्मचारियों को जारी किए गए हैं नोटिस

loksabha election banner

स्वास्थ्य विभाग की ओर से पंकज यादव, संतोष यादव, प्रवीन यादव, महेश कुमार, चंद्रपाल, सचिन, जेपी पंडित, सुधीर, डॉ. मनोज यादव, डॉ. बाल योगेश्वर, र¨वद्र बजाड़, श्यामलाल, राजेश खिच्ची, सुनील शर्मा, डॉ. चेतन चौहान, रवींद्र यादव, रुचि कोहली, सतबीर ¨सह, सुनील शर्मा, प्रकाश, प्रेमचंद आदि कर्मचारियों को यह नोटिस जारी किया गया है। धरनास्थल पर पानी डालने से भड़के कर्मचारी:

नागरिक अस्पताल के जिस पार्क पर कर्मचारी धरना दे रहे हैं, वहां अस्पताल प्रशासन की ओर से पानी भर दिया गया। सुबह जब कर्मचारी धरनास्थल पर पहुंचे तो पानी भरा होने के कारण गुस्साए। इसके बाद उन्होंने प्रवर चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने थोड़ी दूर धरना आरंभ कर दिया।

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के नौवें दिन युवा भाजपा नेता मुकेश कापड़ीवास धरनास्थल पर पहुंचे। कर्मचारियों ने पिछले नौ दिन से चल रहे धरने और तीन दिन से क्रमिक अनशन के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर कर्मचारियों ने विधायक रणधीर ¨सह कापड़ीवास के नाम उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। जिला प्रधान संतोष यादव ने कहा कि राज्य कार्यकारिणी के निर्णय अनुसार हड़ताल दो दिन और बढ़ा दी गई है। ब्लॉक प्रधान राजेश खिच्ची, सलाहकार र¨वद्र बजाड़, उषा, नमिता व सोनू क्रमिक अनशन पर बैठे।

---------

हड़ताल में शामिल 23 कर्मचारियों को विभागीय निर्देशों के अनुरूप नोटिस जारी किए गए हैं। 24 घंटे के अंदर उन्हें ड्यूटी पर लौटने के लिए कहा गया है। अगर वे ड्यूटी पर नहीं आते हैं तो उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएगी। इसके अलावा बाकी कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

- डॉ. कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.