Move to Jagran APP

पानीपत में कार की टक्कर लगने से युवक की मौत

अशोक ने बताया कि उसका भाई पानीपत में छोले की रेहड़ी लगाता था। काम समाप्त होने के बाद बुधवार रात 930 बजे बाइक से गांव लौट रहा था।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Mar 2021 05:48 AM (IST)Updated: Fri, 19 Mar 2021 05:48 AM (IST)
पानीपत में कार की टक्कर लगने से युवक  की मौत
पानीपत में कार की टक्कर लगने से युवक की मौत

जासं, समालखा : दिल्ली पैरलल नहर रोड पर ढिढार पुल के पास कार की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक मनोज की मौके पर मौत हो गई। 32 वर्षीय मनोज गन्नौर का रहने वाला था। पुलिस ने उसके भाई अशोक कुमार के बयान पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अशोक ने बताया कि उसका भाई पानीपत में छोले की रेहड़ी लगाता था। काम समाप्त होने के बाद बुधवार रात 9:30 बजे बाइक से गांव लौट रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ।

loksabha election banner

ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी, युवक घायल

संसू, थर्मल-मतलौडा : अहर कुराना चौक पर एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इन्फेक्शन बढ़ने के कारण उसकी टांग काटनी पड़ी। करनाल के गांव पोपड़ा के रोशन लाल ने बताया कि वह अपने मामा के घर गांव अहर से पानीपत जा रहा था। जब वह कुराना चौक पर पहुंचा तो एक चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। वह घायल हो गया। उसके मामा ने पहले उसे पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत में कोई सुधार न होने के कारण उसे दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां पर टांग नीली होने लगी तो डॉक्टर ने उसकी जान को खतरा बताते हुए उसकी एक पैर काट दिया। रोशन लाल ने बताया कि उसने ट्रैक्टर का नंबर पुलिस को दे दिया है। उस समय ट्रैक्टर चालक भीड़ का फायदा उठाकर वहां से भाग गया था। मामले के जांच अधिकारी थाना मतलौडा एसआइ बलवान सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.