Move to Jagran APP

यमुनानगर में जोरदार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, नकटी और सोम नदी उफान पर

Yamunanagar rain यमुनानगर में सोमवार केा 53 एमएम बारिश हुई। वहीं यमुनानगर में नकटी व सोम नदी उफान के बाद कुछ क्षेतों में बाढ़ जैसे हालत हो गए हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 17 Aug 2020 04:41 PM (IST)Updated: Mon, 17 Aug 2020 04:41 PM (IST)
यमुनानगर में जोरदार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, नकटी और सोम नदी उफान पर
यमुनानगर में जोरदार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, नकटी और सोम नदी उफान पर

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। जोरदार बारिश से यमुनानगर शहर जलमग्न हो गया। यमुनानगर में औसत 53 एमएम बारिश हुई। सबसे अधिक जगाधरी में 82 एमएम बारिश हुई। निकासी की व्यवस्था लचर होने के कारण जहां शहर के निचले इलाकों में जलभराव रहा, वहीं नकटी नदी में आए उफान के कारण साढौरा में खेतों व रिहायशी एरिया में पानी घुस गया। बाढ़ की चपेट में आए ग्रामीणों को सुरक्षित जगह भेजा गया। सोम नदी ने भी काफी नुकसान किया है।

loksabha election banner

शहर में कई घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई। हालांकि इस बार गत वर्ष से कम बारिश हुई है, लेकिन निकासी की व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण जगाधरी के झंडा चौक, छोटी लाइन, खेड़ा बाजार, पत्थरों वाला बाजार, बूडिय़ा चौक, यमुनानगर में प्रोफेसर कॉलोनी, शक्ति नगर, जब्बीवाला गुरुद्वारा के पास, रेलवे वर्कशॉप, वेयर हाउस गोदाम, आजाद नगर व लाजपत नगर सहित कई कालोनियों में पानी जमा रहा। लोगों ने बाल्टियों से घरों से पानी निकाला। बाइपास चौक के पास पुराना नेशनल हाईवे किनारे से धंस गया। गनीमत रही कि इस दौरान बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन आवागमन बाधित रहा।  

 Yamunanagar river flood

कहां कितनी हुई बारिश

जगाधरी  :    82 एमएम

छछरौली : 71

बिलासपुर : 80

साढौरा : 72

सरस्वतीनगर : 12

रादौर : 15

प्रतापनगर : 35 एमएम

यमुना की स्थिति सामान्य 

यमुना नदी में पानी के बहाव की स्थिति सामान्य है जबकि पश्चिमी यमुना नहर में 18 हजार क्यूसेक से ऊपर पानी बह रहा है। यमुना नदी में 4300 व पूर्व यमुना नहर में 1503 क्यूसेक पानी का बहाव रहा। इसके अलावा सोम व नकटी उफान पर है। सोम नदी में पानी का बहाव अधिक होने के कारण बिलासपुर एरिया में सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई। नदी के आसपास रिहायशी एरिया में भी पानी घुस गया। पुल के पास तटबंध भी टूटा। 

 

चार घंटे चली बारिश 

सुबह पांच बजे शुरू हुई बारिश नौ बजे तक चलती रही। उसके बाद बादल छाए रहे। बारिश रुकने के कई घंटे बाद शहर में पानी की निकासी की व्यवस्था दुरुस्त हुई। कमानी चौक पर नाला ओवरफ्लो होने के कारण सड़क पर पानी बहा। जिसके कारण यातायात व्यवस्था बाधित रही। आसपास की दुकानों व मकानों में भी पानी घुस गया। डीसी मुकुल कुमार का कहना है कि बरसात तेज थी। जिस कारण कुछ स्थानों पर जलभराव हुआ है। स्थिती पर पूरी तरह से नियत्रंण है। सभी एसडीएम व बीडीपीओ अलर्ट है। हर गतिविधि पर  बाढ़ कंट्रोल रूम की नजर है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.