Move to Jagran APP

Yamunanagar Accident: दीपावली के दिन चार सड़क हादसे, हादसों में चार लोगों की मौत, एक घायल

दीपावली के मौके पर यमुनानगर में एक के बाद एक चार सड़क हादसे हुए। इन हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Fri, 05 Nov 2021 01:03 PM (IST)Updated: Fri, 05 Nov 2021 01:03 PM (IST)
Yamunanagar Accident: दीपावली के दिन चार सड़क हादसे, हादसों में चार लोगों की मौत, एक घायल
जगाधरी बिलासपुर मार्ग पर पुल से टकराकर पलटी कार।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। दीपावली के दिन जिला में चार सड़क हादसे हुए। जिनमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपित वाहन चालकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

पहला हादसा

कस्बा बिलासपुर निवासी सूरजभान सैनी ने बताया कि उसके चाचा दर्शन लाल सैनी का लड़का अनिल सैनी का चौराही रोड पर नीलकंठ नाम से पैलेस है। दीपावली की शाम वह पैलेस में दीये जलाकर बाइक पर घर लौट रहा था। जैसे ही छोटा बस स्टैंड पर कपालमोचन मार्ग पर चौराही मोड पर पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। सिर में गहरी चोट लगने के कारण अस्पताल में उपचार के दौरान अनिल सैनी की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दूसरा हादसा

गांव भगवानपुर निवासी सोनी कुमार ने बताया कि उसका बेटा 31 वर्षीय विशाल कांबोज अपने दोस्त विकास शर्मा के साथ गुलाब नगर की तरफ से छछरौली बाइपास की तरफ जा रहा था। इस दौरान तेज गति से आ रहे वाहन चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपित वाहन चालक वहां से फरार हो गया। हादसे में विशाल व विकास दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान विशाल कांबोज ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया। 

तीसरा हादसा

गांव घिलौर निवासी विशाल दत्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पिता प्रवीण दत्ता किसी काम से जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। आराेपित ट्रैक्टर चालक की पहचान रणजीत उर्फ रिंकू के तौर पर हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर लिया। 

चौथा हादसा

गांव सभापुर निवासी अरूण कुमार ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका परिचित 65 वर्षीय श्यो राम बाइक पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास से जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में श्यो राम गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। 

पोल से टकराकर कार पलटी :

जगाधरी-बिलासपुर मार्ग पर जड़ौदा गांव के निकट कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। पोल को तोड़ते हुए कार सड़क किनारे पलट गई। हादसे में घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.