यमुना नदी का बढ़ा जलस्तर, स्थिति सामान्य
पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के चलते सनौली यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा है। हालांकि यमुना सामान्य स्थिति में है। कहीं कोई नुकसान की सूचना नहीं है। चार माह से यमुना का जल स्तर नाममात्र ही चल रहा था।
संवाद सहयोगी, सनौली : पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के चलते सनौली यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा है। हालांकि, यमुना सामान्य स्थिति में है। कहीं कोई नुकसान की सूचना नहीं है। चार माह से यमुना का जल स्तर नाममात्र ही चल रहा था। यमुना का बहाव बंद होने ही वाला था कि अचानक दो से तीन फीट पानी बढ़ जाने पर आसपास कि गांवों के किसानों की हजारों एकड़ खड़ी फसलों में पानी की नमी से राहत मिली हैं।
पिछले दिनों पहाड़ी क्षेत्रों में हुई वर्षा के चलते सनौली में देर रात्रि रविवार को यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। सोमवार शाम तक शांत भी हो गया। सिचाई विभाग में तैनात जेई लोकेंद्र कुमार व राजकुमार ने बताया कि हथनीकुंड बैराज से 1400 क्यूसेक व सोम नदी से 8000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। यमुना नदी सामान्य स्थिति में है। फिलहाल कहीं कोई नुकसान की सूचना नहीं है।