सोसाइटी के सदस्यों को रिझाने में जुटे दोनों पक्ष
शहर की सबसे पॉश कॉलोनी यमुना एन्क्लेव सोसाइटी का चुनाव 14 जून को होगा। मतदान में अब सिर्फ पांच दिन शेष हैं ऐसे में दोनों पक्षों की सक्रियता बढ़ गई है।
जागरण संवाददाता, पानीपत : शहर की सबसे पॉश कॉलोनी यमुना एन्क्लेव सोसाइटी का चुनाव 14 जून को होगा। मतदान में अब सिर्फ पांच दिन शेष हैं, ऐसे में दोनों पक्षों की सक्रियता बढ़ गई है। सोसाइटी के सदस्यों को रिझाने के लिए उनके सहयोगियों से संपर्क साध रहे हैं। गौरतलब है कि सोसाइटी में कुल 12 सदस्य हैं। ये सदस्य ही सोसाइटी के प्रधान का चुनाव करेंगे।
दोनों पक्षों का कहना है कि चुनाव शांतिपूर्ण होंगे। भाईचारा नहीं बिगड़ने देंगे। चुनाव भले ही कोई जीते। प्रधान पद के ताल ठोक रहे दोनों पक्षों के समर्थक दिन रात एक कर रहे हैं। इस चुनाव में जीत के लिए सात वोट की जरूरत है। तीन पक्ष बने हुए हैं। एक पक्ष अभी न्यूट्रल है। इसी पर चुनाव का दारोमदार है। विकास में नहीं होगी कमी: जेपी
प्रधान पद के दावेदार जेपी गुप्ता का कहना है कि यमुना एन्कलेव में विकास की कमी नहीं होने दी गई। जो कार्य बचे हैं वे चुनाव के बाद पूरे करवाए जाएंगे। यमुना एन्क्लेव पानीपत की पहली कालोनी है जिसमें बरसाती पानी के लिए पांच रेन हार्वेस्टिग सिस्टम लगाए गए हैं। बारिश में 15 मिनट से ज्यादा समय यहां पानी नहीं ठहरता।
सिक्योरिटी सिस्टम को करेंगे मजबूत: घनघस
दूसरे पक्ष के दावेदार नरेंद्र घनघस का कहना है यदि उन्हें प्रधान पद मिलता है तो कॉलोनी में सिक्योरिटी सिस्टम को मजबूत किया जाएगा। सौर ऊर्जा के लिए पैनल लगाए जाएंगे ताकि बिजली खर्च से बचत हो सके। यमुना एन्क्लेव के साथ जो ग्रीन बेल्ट हैं उन्हें विकसित करवा कर पार्क का रूप दिया जाएगा। जो पार्क बने हुए हैं उनमें ओपन जिम की व्यवस्था की जाएगी।
भाईचारा न हो खराब
पूर्व प्रधान जेपी गुप्ता का कहना है कि चुनाव सौहार्द्रपूर्ण होगा। भाई चारा खराब नहीं होने देंगे। विकास कार्यों के गति देंगे। पहले भी बहुत कार्य करवाए गए हैं। अब भी कॉलोनी की लोगों की सलाह से काम होगा। प्रधान पद के दावेदार नरेंद्र घनघस का कहना है कि भाई चारा खराब नहीं होने देंगे। जो भी चुनाव में जीतेगा उसका साथ देंगे। हमें उम्मीद है कि हम अगर बनते है तो दूसरा पक्ष हमारा साथ देगा। विकास में इस कालोनी की पीछे नहीं छोड़ने देंगे। गुरुद्वारा कोई मुद्दा नहीं
दोनों पक्षों का कहना है कि गुरुद्वारा चुनाव में कोई मुद्दा नहीं है। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन हैं। हाईकोर्ट ने स्टे दिया हुआ है। इस मामले को चुनाव से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप