शहर में 2877 लाख के 103 विकास कार्यों की मिली हरी झंडी, तीन माह में करने होंगे पूरे
नगर निगम में वित्त वर्ष के आखिरी दिनों में 2877.15 लाख से होने वाले 103 विकास कार्यो को हरी झंडी मिल गई।
जागरण संवाददाता, पानीपत : नगर निगम में वित्त वर्ष के आखिरी दिनों में 2877.15 लाख से होने वाले 103 विकास कार्यो को हरी झंडी मिल गई है। इनमें से 35 काम बाहरी कालोनियों में कराए जाएंगे। ठेकेदारों को तीन माह में काम पूरा करना होगा।
नगर निगम द्वारा पिछले दिनों खोले जाने वाले समेत इस माह के सभी टेंडरों को बृहस्पतिवार को खोला गया। नगर निगम के अधिकारियों को कामों के बारे में संबंधित ठेकेदारों के साथ अधिकारियों को अवगत करा दिया। पार्षदों ने अपने-अपने एरिया को विकास कार्यो की जानकारी ली। इन सबके चलते निगम के दोनों कार्यालयों में पार्षदों का आना-जाना लगा रहा। एक्सईएन रामदास ने बताया कि नगर निगम द्वारा अधिकतर कार्यो के टेंडर जारी कर दिए हैं। कुछ में अगर तकनीकी कमी मिलती है तो उसको भी दूर कर दिया जाएगा।
मॉडल टाउन में मेजर रोड पर बनाए जानी हैं पट्टी व जेब्रा कॉ¨सग
पॉश एरिया मॉडल टाउन में 10.53 लाख रुपये की लागत से मेजर रोड पर थर्माप्लास्टिक से पट्टी बनाई जानी है। इसके टेंडर पिछले दिनों लगाए गए हैं। बृहस्पतिवार को इसका टेंडर जारी कर दिया गया। इससे मॉडल टाउन एरिया की लंबे समय से तैयार सड़कों पर व्हाइट पट्टी, जेब्रा क्रॉ¨सग बनाई जानी है। पार्षद लोकेश नांगरू ने बताया कि निगम अधिकारियों की लापरवाही से पट्टी लगाने व जेब्रा कॉ¨सग का काम लंबे अरसे से रुका हुआ है। अधिकारियों की बातों से अब भी काम होने की उम्मीद नजर नहीं आ रही।
वार्ड 1 से 8 की ड्रेन व पुलिया की मरम्मत के लिए 47.53 लाख
वार्ड 1 से 8 की सड़क, ड्रेन व पुलिया की मरम्मत के लिए 47.53 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। इसके अलावा इसमें दूसरा सिविल वर्क भी होगा। वार्ड 6 पार्षद पति संजीव कुमार ने बताया कि वार्ड में लंबे समय से विकास कार्यो की मांग की जा रही थी।
वर्जन
नए विकास कार्यो के टेंडर जारी कर दिए हैं। इसकी सभी ठेकेदारों को हिदायत भी दे दी है। मैटीरियल की गुणवता में किसी तरह की ढील नहीं बरतने दी जाएगी।
सुरेश वर्मा, मेयर, पानीपत।