वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे श्रमिक
अब श्रमिक भी कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं। सामान्य अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे अधिकांश श्रमिक थे। कई फैक्ट्री संचालक भी उनके साथ आए हुए थे।
By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Sep 2021 07:29 AM (IST)Updated: Tue, 14 Sep 2021 07:29 AM (IST)
जागरण संवाददाता, समालखा : अब श्रमिक भी कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं। सामान्य अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे अधिकांश श्रमिक थे। कई फैक्ट्री संचालक भी उनके साथ आए हुए थे। अस्पताल तथा सिद्ध पीठ दुर्गा माता मंदिर में लगे कैंप में 560 लोगों ने वैक्सीन की पहली तथा दूसरी डोज लगवाई। श्रमिक कमलेश, राजू, धीरेंद्र ने बताया कि फैक्ट्री में ही काम करना चाहते हैं। वैक्सीन लगवाने के लिए आए हैं ताकि कोरोना से बचा जा सकें। एसएमओ डा.संजय कुमार व अंतिल ने बताया कि फैक्ट्री मालिकों व श्रमिकों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें