पानीपत, जेएनएन। एक युवक पटना से आकर पानीपत में परिवार का पेट पालने के लिए मेहनत मजदूरी कर रहा था। शाम को सब्जी लेने निकला। उसका शव एक प्लॉट में खून से लथपथ पड़ा था। अर्जुन नगर में मजदूर के सिर व मुंह पर ईंट और पत्थर से हत्या कर शव प्लाट में फेंक दिया गया था।
पटना के सिमरी गांव की पूनम ने बताया कि वह पति 30 वर्षीय जोशी, दो बेटी व एक बेटे के साथ छह साल से अर्जुन नगर में किराये पर रहती है। पति और वह भी फैक्ट्री में काम करते हैं। 10 सितंबर को सुबह पति काम पर नहीं गया। शाम सात बजे पति फैक्ट्री से रुपये लेकर सब्जी मंडी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद अर्जुन नगर में कुंदन स्कूल के पास प्लॉट में लोगों की भीड़ लगी थी।
खून से लथपथ पड़ा था शव उसने मौके पर जाकर देखा तो उसके पति का शव खून से लथपथ पड़ा था। सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। मॉडल टाउन थाना प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस माले में दस से ज्यादा संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। ईंट और पत्थर भी बरामद कर लिये हैं।
पानीपत में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे
blink LIVE
PNB MetLife Webinar
VIDEO