Move to Jagran APP

नारी कल्याण समिति की नई पहली, पार्कों में जीवों के लिए करेगी पानी की व्यवस्था

नारी कल्याण समिति की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नई पहल की गई। माडल टाउन के पार्कों में पक्षियों व अन्य जीवों को लेकर पानी की व्यवस्था की गई है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 07:44 AM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 07:44 AM (IST)
नारी कल्याण समिति की नई पहली, पार्कों में जीवों के लिए करेगी पानी की व्यवस्था
नारी कल्याण समिति की नई पहली, पार्कों में जीवों के लिए करेगी पानी की व्यवस्था

जागरण संवाददाता, पानीपत : नारी कल्याण समिति की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नई पहल की गई। माडल टाउन के पार्कों में पक्षियों व अन्य जीवों को लेकर पानी की व्यवस्था की गई है। समिति की प्रधान कंचन सागर व सचिव ज्योतिका सक्सेना ने बताया कि गर्मी के मौसम का आगमन हो चुका है। हमें जब प्यास लगती है तो कह सकते हैं, परंतु मूक पक्षी इधर-उधर जल की तलाश में घूमते हैं। एक दौर था जब शहर में पानी के तमाम प्राकृतिक स्त्रोत मौजूद थे। मगर आज कई ऐसे इलाके हैं, जहां पानी के प्राकृतिक स्त्रोत न के बराबर हैं। जो बचे भी हैं उनका पानी पीने योग्य नहीं है। ऐसे में हम तो अपने घर में साफ पानी की व्यवस्था कर लेते हैं। मगर जानवरों और पक्षियों को इन्हीं गंदे पानी के स्त्रोतों से प्यास बुझानी पड़ती है। परेशानी को देखते हुए समिति ने ये फैसला लिया। प्रोजेक्ट चैयरमैन माधवी वर्मा ने बेटे कोमल के जन्मदिन पर बेजुबानों के लिए पानी का प्रबंध किया गया है। पहले दिन आज पचास मिट्टी के बर्तन पार्क और घरों के आगे रखे गए। इस मौके पर राज नंदा, सुनीता गुलाटी, ज्योति, वासुदेव, रश्मि, कृष्णा अरोड़ा, कंवल सोई, कृष्णा अरोड़ा, कंवल सोंई मौजूद रही। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं : एएसपी

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, पानीपत : एएसपी पूजा वशिष्ठ ने कहा कि वर्तमान दौर में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। खेल, शिक्षा व अन्य क्षेत्र में लड़कियां सफलता पा रही हैं। अभिभावकों को भी लड़कियों को आगे बढ़ाने के अवसर देने चाहिये। महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें।

वह सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिला थाने में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 2021 की थीम जू टू चैलेंज रखी गई है। जिसका अर्थ है चुनौती से परिवर्तन आता है। ये दिन उन महिलाओं की प्रशंसा करने का है जो व्यक्तिगत और पेशेवर लक्ष्यों को पूरा करने के लिए हर दिन कड़ी मेहनत करती हैं। इस दिन को दिखने के लिए दुनियाभर में कार्यक्रम होते हैं। उन्होंने बताया कि महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर किरण नैन ने महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए मुहिम चलाई है। इसकी टैगलाइन है आर हमारी तरफ बढ़ाओ हाथ हम देंगे आपका साथ है। इस मौके पर डीएसपी मुख्यालय सतीश कुमार वत्स ने कहा कि हमारी संस्कृति को बनाए रखते हुए नारी का सम्मान कैसे किए जाए। इस पर विचार करना जरूरी है। इस अवसर पर डीएसपी सिटी वीरेंद्र सैनी और महिला थाना प्रभारी किरण मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.