Move to Jagran APP

Womens day special : संकट से खूब लड़ी कुरुक्षेत्र की मर्दानी, लोगों काे बचाने के लिए बन गई योद्धा

कुरुक्षेत्र की डा. माध्विका मदान ने लॉकडाउन के शुरुआती दिनों में बॉर्डर पर देश की सेवा करने वाले सैनिकों को देखकर साहस जुटाया। वह कोरोना काल में मरीजों की देखभाल के लिए आगे रहीं। इसके साथ उनके संपर्क में आने वाले लोगों की हिस्ट्री तलाश किया।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 03:49 PM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 04:05 PM (IST)
Womens day special : संकट से खूब लड़ी कुरुक्षेत्र की मर्दानी, लोगों काे बचाने के लिए बन गई योद्धा
कुरुक्षेत्र की डा. माध्विका मदान ने कोरोना योद्धा की भूमिका निभाई। वैक्सीनेशन को लेकर लोगों को जागरूक कर रही हैं।

कुरुक्षेत्र, जेएनएन। मैं नारी हूं, कोमल हूं, पर अथाह शक्ति का भंडार हूं, जननी हूं, सृजन शक्ति का केंद्र हूं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कविता की ये लाइन डा. माध्विका मदान पर सटीक बैठ रही हैं। राजकीय पॉलीक्लीनिक सेक्टर-4 की दंत राेग रोग विशेषज्ञ डा. माध्विका मदान ने कोरोना काल में अपने परिवार को पीछे छोड़कर एक योद्धा की भूमिका निभाई और वैक्सीनेशन को लेकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। 

loksabha election banner

डा. माध्विका मदान ने बताया कि लॉकडाउन के शुरुआती दिनों में खुद भी डर लगता था, लेकिन उन्होंने बोर्डर पर देश की सेवा करने वाले सैनिकों को देखकर साहस जुटाया। वह कोरोना काल में मरीजों की देखभाल के लिए आगे रही। इसके साथ उनके संपर्क में आने वाले लोगों की हिस्ट्री तलाश किया। उनको क्वारंटाइन करना भी बहुत जरूरी था। उसने पूरे लॉकडाउन छुट्टी नहीं की। अपने बच्चों को भी दूर से देख लेती थी। घर की जिम्मेदारियों को भी पूरी तरह से निभाया। 

जागरूक के साथ जरूरतमंदों की मदद की 

डा. माध्विका मदान ने बताया कि उसने कोरोना काल में लोगों को जागरूक किया। उनको इम्युनिटी बढ़ाने के तरीके बताए। इसके साथ जरूरतमंदों की भी मदद की। किसी भी व्यक्ति को खाने और राशन को लेकर परेशान नहीं होने दिया। अपने घर में काम करने वाली महिलाओं का भी पूरा सहयोग किया। 

वैक्सीन खुद लगवाई 

डा. माध्विका ने बताया कि उसने कोरोना की वैक्सीन खुद लगवाई। वह अब इसको लेकर लोगों को भी जागरूक कर रही है। वैक्सीनेशन से किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होता। वह अस्पताल में आने वाले मरीजों व अन्य लोगों के साथ अपने घर के आसपास के लोगों को भी जागरूक कर रही है। उन्होंने बताया कि कोरोना अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। पिछले दिनों शादी समारोह में लोगों के संपर्क बढ़ने से कोरोना का संक्रमण एक साथ बढ़ गया था। लोगों को मास्क और शारीरिक दूरी के नियम को अपनाना होगा।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ेंः पानीपत में विश्वास तोड़ अपने ही बहा रहे अपनों का खून, सोचने पर मजबूर कर देंगे ये मामले

यह भी पढ़ेंः Mahashivratri 2021: महाशिव और सिद्धयोग में मनेगा महाशिवरात्रि का पावन पर्व, इस समय तक रहेगा ये योग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.