Move to Jagran APP

Protest: कैथल में शराब ठेके के विरोध में उतरी महिलाएं, जाम लगाकर किया जोरदार प्रदर्शन

कैथल में देसी शराब ठेके के विरोध में महिलाएं सड़कों पर उतर आई है। महिलाओं ने शराब ठेके के विरोध में सड़क पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को समझाया और ठेका बंद करवा दिया।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Fri, 10 Sep 2021 01:02 PM (IST)Updated: Fri, 10 Sep 2021 01:02 PM (IST)
Protest: कैथल में शराब ठेके के विरोध में उतरी महिलाएं, जाम लगाकर किया जोरदार प्रदर्शन
कैथल में शराब ठेके के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन।

कैथल, जागरण संवाददाता। कैथल के देवीगढ़ चौक पर देसी शराब का ठेका बंद करवाने की मांग को लेकर वीरवार देर रात महिलाओं ने जाम लगा दिया। जाम लगा रही महिलाओं ने पुलिस प्रशासन पर जगह-जगह पर ठेका खोलने का आरोप लगाया। महिलाओं का कहना था कि ठेके पर शराब पीकर शराबी यहां गाली गलौज करते है। जिससे महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता। इन महिलाओं का कहना था कि रात के समय यहां पर महिलाओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जिस कारण महिलाएं अंधेरा होने के बाद रात के समय घर से बाहर नहीं निकल पाती है। जाम लगने की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। एसएचएओ सुरेंद्र कुमार ने ठेका बंद करवाने के आश्वासन दिया। यहां पर लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने तुरंत ठेका बंद करवा दिया। जिसके बाद जाम खोल दिया गया।

loksabha election banner

रिहायशी कालोनी में स्थापित ठेके से महिलाओं को परेशानी

जाम लगा रही सुनीता, अनीता, सुमन और सरस्वती देवी का कहना था कि शहर में अधिकतर जगहों पर रिहायशी कालोनियों में शराब के ठेके खोले गए हैं। जिस कारण महिलाओं को अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। इन महिलाओं का कहना है कि शराब के ठेके के कारण यहा काफी जगहों पर चिकन और अंडे की रेहड़ियां भी लगती है। यहां पर शराबी नशा करने के बाद महिलाओं पर फब्तियां भी कसते हैं। इन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान को लेकर ठेके की जगह देने वाले दुकान मालिक को भी यहां से ठेका खाली करवाने की गुजारिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। 

महिलाओं ने लगाया जाम

कैथल सिटी थाना एसएचओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि देवीगढ़ स्थित लाला लेखराज मिगलानी मार्ग पर खोले गए ठेके को बंद करने की मांग पर वीरवार रात के समय कालोनी के कुछ लाेगों व महिलाओं ने जाम लगा दिया था। जाम लगाने वालों को ठेका बंद करने का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद महिलाएं शांत हुई और उन्होंने जाम खोल दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.