पिंक बूथों को संभालने वाली महिला अधिकारी साझा करेंगी अनुभव
ये बूथ मतदान के दिन आकर्षण का केंद्र रहे। अधिकारियों की मानें तो ऐसा करने पर मतदान प्रतिशत में कुछ सुधार हुआ था।
By Edited By: Published: Tue, 28 May 2019 07:25 AM (IST)Updated: Tue, 28 May 2019 06:01 PM (IST)
जागरण संवादददाता, पानीपत : लोकसभा चुनाव में पहली बार ड्यूटी देने वाली महिला अधिकारी और कर्मचारी अब अपने अनुभव भी साझा करेंगी। प्रशासन ऐसी महिलाओं को सामने लेकर आएगा। अगले चुनावों में ¨पक बूथों के साथ महिला अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने का भी प्रयास किया जाएगा। सीटीएम शशि वसुंधरा ने बताया कि लोकसभा के आम चुनाव में महिला अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी ¨पक बूथों पर लगाई गई थी। डीसी सुमेधा कटारिया 29 मई बुधवार को लघु सचिवालय के द्वितीय तल पर अनुभव साझा करेंगी। विस स्तर पर बनाए थे ¨पक बूथ चुनाव आयुक्त ने इस बार हर विधानसभा में ¨पक बूथ बनाए थे। संबंधित एआरओ को इसकी जिम्मेदारी थी। इन बूथों को ¨पक टेंट लगाकर सजाया गया था। इसके साथ ¨पक कालीन और ¨पक पर्दे भी लगाए गए थे। ये बूथ मतदान के दिन आकर्षण का केंद्र रहे। अधिकारियों की मानें तो ऐसा करने पर मतदान प्रतिशत में कुछ सुधार हुआ था। महिला अधिकारी व कर्मचारी खुद जमा कराने आई थी ईवीएम महिला अधिकारी व कर्मचारी चुनाव की पहली ड्यूटी पर कुछ घबराई हुई थी। उनकी समस्या को देखते हुए मतदान के दिन सुबह से लेकर शाम तक बूथों में रहने की ड्यूटी लगाई थी। उनकी झिझक दूर हो गई थी। महिला अधिकारी व कर्मचारी इसके बाद ईवीएम जमा कराने खुद आई थी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें