Move to Jagran APP

अब हर थाने में खुली महिला हेल्‍प डेस्‍क, जानिए क्‍या होगा फायदा

अभी तक महिला थानों में ही महिला हेल्‍प डेस्‍क थी। अब हर थाने में महिला हेल्‍प डेस्‍क बनाई गई है। इसके लिए स्‍टाफ भी तैनात किया गया है। ऐसे में महिलाएं इस डेस्‍क में जाकर अपनी बात खुलकर बता सकेंगी।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 02:58 PM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 02:58 PM (IST)
अब हर थाने में खुली महिला हेल्‍प डेस्‍क, जानिए क्‍या होगा फायदा
कुरुक्षेत्र में हर थाने में महिला हेल्‍प डेस्‍क।..

कुरुक्षेत्र, जेएनएन। महिला थाने के बाद सरकार ने अब प्रत्येक पुलिस थाने में ही महिला हेल्प डेस्क खोल दिए गए है। महिलाओं को पुलिस थाने से संबधित कोई भी जानकारी व सुविधा लेनी होगी तो वे महिला हेल्प डेस्क पर जा कर सुविधा ले सकती हैं। सरकार ने महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध व महिलाओं की सुरक्षा को देखते यह कदम उठाया। पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग के निर्देश पर सभी थानो में महिला हेल्प डेस्क खोल कर स्टाफ की तैनाती भी कर दी गई है।

loksabha election banner

प्रदेश सरकार की ओर से पहले हर जिले में महिला पुलिस थाने खोले थे, ताकि महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और वे अपनी शिकायत महिला पुलिस अधिकारी काे पूरी बता सकें। अब सरकार ने पुलिस थानों में ही महिला पुलिस हेल्प डेस्क खोल दिए गए है, ताकि महिलाओं को हर पुलिस थाने में सुविधा मिल सके।

इसके साथ ही एसपी हिमांशु गर्ग ने महिला हेल्प लाइन नंबर 1091 पर आने वाले शिकायत पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस अब महिला हेल्प डेस्क के बारे में ग्रामीण स्तर पर महिलाओं को जागरूक कर दी है। ग्रामीण महिलाओं को अपनी शिकायत देने के लिए महिला थाने में जाने की जरूरत नहीं होगी। वे अपने क्षेत्र के पुलिस थाने में स्थित महिला हेल्प डेस्क पर ही शिकायत दे सकती हैं। उनकी हर समस्या का समाधान होगा।

डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद्र ने बताया कि प्रत्येक पुलिस थाना में महिला हेल्प डेस्क खोल दिए गए हैं। जिसमें महिला पुलिस अधिकारी को प्रभारी बनाया गया है। पुलिस थाने में आने वाली हर महिला की शिकायत की जांच महिला हेल्प डेस्क पर भेजी जाएगी, जिसकी जांच महिला पुलिस करेगी। उन्होंने बताया कि अब महिलाओं को महिला थाना में जा कर शिकायत करने की जरूरत नहीं है। महिलाओं की सुरक्षा व सुविधा को देखते हुए महिला हेल्प डेस्क खोले गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.