छेड़छाड़ के मामले में पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, एसपी को शिकायत
जागरण संवाददाता, पानीपत : उरलानाकलां चौकी पुलिस ने गांव छिछड़ाना निवासी एक महिला के साथ दुराचार के
जागरण संवाददाता, पानीपत :
उरलानाकलां चौकी पुलिस ने गांव छिछड़ाना निवासी एक महिला के साथ दुराचार के प्रयास के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित ने राजनीतिक दबाव में कार्रवाई न होने की बात कही है।
महिला ने गांव के मौजिज लोगों के साथ मंगलवार को एसपी राहुल शर्मा से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। सीएम विंडो पर भी शिकायत दी। महिला ने आरोप लगाया कि वह गांव से दूर डेरे में रहती है। 11 जनवरी को दोपहर गांव का राजेंद्र व जगदीश उसके घर पर आए और पीने का पानी मांगा। वह उनको पीने का पानी देने गए। दोनों आरोपितों ने उसे पकड़ लिया। दोनों ने उसके साथ अश्लील हरकत की। यहीं नहीं उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। उसने शोर मचा दिया तो उसका भांजा व भतीजा अंदर से बाहर आए। दोनों ने उसको व उसके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। उरलाना कलां चौकी पुलिस ने इस मामले में दो जनवरी को मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपितों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस राजनीतिज्ञ दबाव के चलते कार्रवाई नहीं कर रही है। एसपी ने महिला को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।