बेटी संग सहेली के घर गई महिला लापता
जागरण संवाददाता पानीपत अशोक नगर के सरदार रविद्र सिंह ने बताया कि वे बंदा बहादुर सिंह गुरूद्वारा में ग्रंथी है। शुक्रवार सुबह उनकी पत्नी अमरजीत कौर उर्फ सोनी तीन साल की बेटी सुप्रीत कौर को लेकर सहेली के घर जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गई थी। पत्नी ने साढ़े 11 बजे कॉल करने पर आधे घंटे में घर लौटने की बात कही। लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटी। अब उसका फोन भी स्वीच ऑफ आ रहा है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
जागरण संवाददाता, पानीपत : अशोक नगर के रवींद्र सिंह ने बताया कि वह ग्रंथी है। शुक्रवार सुबह उनकी पत्नी अमरजीत कौर उर्फ सोनी तीन साल की बेटी सुप्रीत कौर को लेकर सहेली के घर जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गई थी। पत्नी ने साढ़े 11 बजे कॉल करने पर आधे घंटे में घर लौटने की बात कही। लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटी। अब उसका फोन भी स्वीच ऑफ आ रहा है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।