जूते उतारकर वजन करने के लिए कहा तो हमला किया
ूते उतारकर वजन करने की बात कहीं तो दोनों ने उसे थप्पड़ मारे। उसने शोर मचाया तो उसका लड़का संदीप पत्नी व भाई के साले की पत्नी वहां आ गई। उन्होंने बीच बचाव करा उसे छुड़ाया।
जागरण संवाददाता, समालखा : चुलकाना निवासी सुरेंद्र ने गांव के ही दो लोगों पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उक्त लोगों ने न केवल उसके साथ मारपीट की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। सुरेंद्र ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसने अपने घर पर ही आट्टा चक्की लगा रखी है। उसके पास गांव का ही कुलदीप व सोनी उर्फ नाथ आया। जबरदस्ती कांटे पर वजन करने लगे। उसने जूते उतारकर वजन करने की बात कहीं तो दोनों ने उसे थप्पड़ मारे। उसने शोर मचाया तो उसका लड़का संदीप, पत्नी व भाई के साले की पत्नी वहां आ गई। उन्होंने बीच बचाव करा उसे छुड़ाया। तभी कुलदीप ने फोन कर दो तीन लड़के और बुला लिया। उक्त सभी ने मिलकर न केवल उसे चोट मारी, बल्कि उसके लड़के, पत्नी व साले की पत्नी को भी धारधार हथियार से वार कर घायल कर दिया। मामले में समझौता हो गया था। दोबारा से घर में घुसकर राकी व सोनी तथा दो तीन अन्य लड़कों ने उसकी डंडों से पिटाई कर चाकू से हमला कर दिया। बचाव में आए परिवार के लोगों को भी पीटा। मामले में पुलिस ने सोनी व राकी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लिव इन में रहने से रोका तो पत्नी को पीटा, केस दर्ज
पानीपत की बिल्लू कालोनी की एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि 11 फरवरी 2010 को उसकी शादी हुई थी। उसका पांच साल का बेटा है। पति एक न्यूज चैनल में काम करता है। मार्च 2019 में वह मायके चली गई। इसी दौरान पति घर का सारा सामान लेकर दिल्ली चला गया। पति दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करता है। उसे शक है कि पति के किसी और महिला के साथ संबंध हैं। वह महिला के साथ लिव इन में रह रहा है। उसके व बेटे के साथ कोई अप्रिय घटना घटती है तो इसके लिए जिम्मेदार पति होगा। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पत्नी को पीटकर चाकू से गर्दन काटने की धमकी, केस दर्ज
काबड़ी गांव की एक महिला ने आइजी करनाल को शिकायत देकर आरोप लगाया कि पति दहेज में बाइक व इनवर्टर मांगता है। पति के किसी अन्य महिला के साथ संबंध हैं। वह रोकती है तो पति चाकू से गर्दन काटने की धमकी देता है। कई बार पंचायत हो चुकी है। इसके बावजूद पति, ससुर और सास मारपीट करते हैं। 7 अक्टूबर 2020 को उसने घरौंडा पुलिस को शिकायत दे रखी है। पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।