आज बदल सकता है मौसम का मिजाज, कल बरसात के साथ ओलावृष्टि के आसार
हरियाणा में आज मौसम में बदलाव की संभावना है। कल से बारिश और ओलावृष्टि के भी आसार हैं। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक उत्तरी हरियाणा के हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का दिखाई दे सकता है व्यापक असर।
करनाल, जेएनएन। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि वीरवार शाम तक मौसम के मिजाज में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। दूसरे पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तरी हरियाणा के मैदानी क्षेत्रों में में देखने को मिलेगा। शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में ओलावृष्टि के के साथ बरसात की प्रबल संभावना जताई गई है। वीरवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री अधिक 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान से 1.0 डिग्री अधिक 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 95 फीसदी दर्ज की गई। हवा 2.5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम परिवर्तन का सिलसिला जारी रहेगा।
इधर कृषि एवं कल्याण विभाग ने बदलते मौसम को लेकर चिंता जाहिर की है। डा. एसपी तोमर ने कहा कि इस समय गेहूं की फसल मिल्किंग स्टेज पर है। दाना बनने की प्रक्रिया जोरों पर है, यदि तेज हवा के साथ बरसात व ओलावृष्टि होती है तो उसका सीधा नुकसान किसानों को झेलना पड़ सकता है। तेज हवा से फसल गिर सकती है और ओलावृष्टि से गेहूं के पौधे टूट सकते हैं, ऐसे में ओले गिरने से नुकसान का प्रतिशत बढ़ सकता है। उत्पादन पर भी व्यापक असर देखने को मिल सकता है। फिलहाल किसानों से आग्रह है कि वह फसल में सिंचाई रोक दें, मौसम साफ होने का इंतजार करें।
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें: महिला सशक्तिकरण की अजब मिसाल, कोरोना काल में दिखाया ऐसा जज्बा, हर कोई कर रहा सलाम
यह भी पढ़ें: हरियाणा का एक गांव ऐसा भी, जहां हर युवा को है सेना में भर्ती का नशा