Move to Jagran APP

गणतंत्र दिवस पर कड़ाके की ठंड, हरियाणा में बर्फीली हवा और कोहरा, जानिए कब तक साफ होगा मौसम

Weather Update कड़ाके की ठंड व कोहरे के बीच गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है।केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान अभी और गिरेगा। 4.0 डिग्री को छू सकता है न्यूनतम तापमान।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 09:10 AM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 09:10 AM (IST)
गणतंत्र दिवस पर कड़ाके की ठंड, हरियाणा में बर्फीली हवा और कोहरा, जानिए कब तक साफ होगा मौसम
हरियाणा में कोहरा और शीतलहर ने ठंड बढ़ाई।

करनाल, जागरण संवाददाता। गणतंत्र दिवस बर्फीली हवा व कोहरे ने दस्‍तक दी। बुधवार सुबह की शुरुआत कोहरे से हुई। गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड में ठंड व कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। मौसम शुष्क रहेगा। बरसात की कोई संभावनाएं नहीं हैं। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक सुबह के समय हवाएं 3.0 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रहीं। न्यूनतम तापमान में कमी आवश्यक तौर पर देखने को मिल सकती है। गणतंत्र दिवस के दिन सर्दी के साथ बादल, कोहरा भी है। आमतौर पर यदि देखें तो 26 जनवरी को मौसम में दृश्यता बाधा पैदा कर सकती है। राहत की बात यह है कि 29 जनवरी से मौसम पूरी तरह से साफ हो सकता है। ठंड चरम पर पहुंच सकती है। अभी पारा और ज्‍यादा गिरने की संभावना है।

loksabha election banner

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कार्यक्रम में बरसात नहीं पैदा करेगी विघ्न

मौसम विभाग के मुताबिक 26 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में बरसात कोई विघ्न पैदा नहीं करेगी। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक अब जनवरी में बरसात का सिलसिला रूक गया है। अभी कोई संभावना या कोई पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद भी नहीं है। लेकिन रात के तापमान में गिरावट दर्ज जरूर की जा सकती है। 26 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। जनवरी माह के अंत तक न्यूनतम तापमान एक बार फिर से सीजन के सबसे निचले स्तर पर पहुंच सकता है।

देशभर में यह बना हुआ है मौसमी सिस्टम

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक इस समय देश भर में बने मौसमी सिस्टम चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर है और दूसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र झारखंड के ऊपर बना हुआ है। पंजाब से झारखंड होते हुए उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक एक टर्फ रेखा बनी हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.