Move to Jagran APP

Weather Update : तेज हवा ने दिलाई धुंध से राहत, 21 और 22 को बदलेगा मौसम

तेज हवा की वजह से जहां न्‍यूनतम तापमान में गिरावट आई है वहीं धुंध भी राहत मिली है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री अधिक 10.4 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज। आने वाले 24 घंटे में फिर से दस्तक दे सकती है धुंध।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 11:14 AM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 11:14 AM (IST)
Weather Update : तेज हवा ने दिलाई धुंध से राहत, 21 और 22 को बदलेगा मौसम
20 जनवरी से मौसम साफ हो सकता है।

पानीपत, जेएनएन। कड़ाके की ठंड और धुंध से सोमवार को लोगों को मामूली राहत मिली है। तेज हवाओं ने छाई धुंध को साफ कर दिया। मौसम में भी कुछ गर्माहट देखने को मिली है। रात के तापमान में उछाल देखने को मिला है।

loksabha election banner

सोमवार को करनाल का अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री अधिक 10.4 डिग्री सेल्सिस दर्ज किया गया। हवा 6.5 किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत रफ्तार के साथ चली। सुबह के समय नमी की मात्रा 87 फीसदी दर्ज की गई। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में धुंध फिर से दस्तक दे सकती है, लेकिन न्यूनतम तापमान में ज्यादा प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा।

20 जनवरी से मौसम साफ हो सकता है। लोगों को धुंध व ठंड से राहत मिल सकती है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। जो 21 व 22 सक्रिय होकर पहाड़ी क्षेत्र में मौसम में परिवर्तन लाएगा। कुछ जगह बर्फबारी तो कुछ जगह बरसात देखने को मिल सकती है। इस पश्चिमी विक्षोभ का असर 23 व 24 जनवरी को मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है। 26 जनवरी को भी बादल छाने की संभावना है। बरसात हो सकती है।

इधर कृषि विशेषज्ञ डा. एसपी तोमर ने बताया कि तापमान में अचानक गिरावट आना और उछाल आना फसलों के लिए ठीक नहीं हैं। ठंड धीरे-धीरे बढ़नी चाहिए और धीरे-धीरे जानी चाहिए, इस वातावरण में फसल को उसके अनुरूप ढालने में सहायता मिलती है। अचानक तापमान के उतार-चढ़ाव का असर फसल की ग्रोथ पर पड़ता है। अभी आगे यदि बरसात होती भी है तो वह विशेषकर गेहूं की फसल के लिए लाभकारी साबित होगी।

कुरुक्षेत्र में चार दिन बाद सुबह हुए सूर्य देव के दर्शन

चार दिन से बादल छाए रहने के बाद सोमवार को सुबह 10 बजे निकली धूप ने लोगों के चेहरों पर रौनक लौटा दी। धूप खिलते ही लोग दुकानों के बाहर व पार्कों में आ गए। कई दिन से ठंड की जकड़ में रहे लोगों ने धूप का आनंद लिया। तेज धूप के कारण दिन में अधिकतम तापमान भी बढ़कर 19 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर पहुंच जाएगा। हालांकि रात को फिर से ठंड दस्तक देगी और तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम के साफ रहने की उम्मीद जताई है। हालांकि सप्ताह के अंत में फिर से बादल छाने की संभावना जताई जा रही है।

कैथल में भी शीतलहर जारी, पर सुबह के समय धुंध से मिली राहत

सोमवार सुबह से शीतलहर तो जारी है, लेकिन सड़कों पर धुंध न होने से लोगों को राहत मिली है। रविवार रात के समय तो सड़कों पर घनी धुंध छाई थी, लेकिन सुबह के समय मौसम साफ होने से लोगों की परेशानी थोड़ी कम नहीं हुई। हालांकि ठंड तो जारी है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार वीरवार तक शीतलहर जारी रहेगी, जबकि इसके बाद मौसम साफ रहेगा। जबकि अगले दो दिनों तक बाद छाए रहने की संभावना है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री रहा है। सुबह के समय धुंध छाने से गेहूं और सरसों की फसल को भी फायदा मिलेगा।  

कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के विज्ञानी डा. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने के साथ बरसात की संभावना है। जबकि इसके बाद मौसम साफ रहेगा। उन्होंने बताया कि अब अगले एक सप्ताह तक सुबह के समय धुंध और दोपहर बाद मौसम साफ रहने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान भी पांच से सात डिग्री के बीच ही रहेगा। किसानों से आग्रह है कि वह अपनी फसल में सिंचाई को लेकर पहले कृषि विज्ञानी की सलाह ले लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.