Move to Jagran APP

अल नीनो से बिगड़ी मानसून की रफ्तार, 7 को दिल्ली और एनसीआर में दस्तक Panipat News

अल नीनो की वजह से इस बार दिल्ली और एनसीआर में मानसून देरी से दस्तक देगा। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक अल-नीनो के प्रभाव से प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह गर्म हो जाती है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 29 Jun 2019 01:29 PM (IST)Updated: Sun, 30 Jun 2019 12:19 PM (IST)
अल नीनो से बिगड़ी मानसून की रफ्तार, 7 को दिल्ली और एनसीआर में दस्तक Panipat News
अल नीनो से बिगड़ी मानसून की रफ्तार, 7 को दिल्ली और एनसीआर में दस्तक Panipat News

पानीपत, जेएनएन। दिल्ली और एनसीआर में मानसून 7 जुलाई को दस्तक देगा। हालांकि इस बार मानसून की रफ्तार कम है। मौसम विशेषज्ञ इसे अल नीनो का प्रभाव मान रहे हैं। प्री मानसून की बारिश ने भी अब तक निराश किया है। अब तक तक 6.3 एमएम बारिश दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में हुई है, जो सामान्य से 87 फीसद कम है। मानसून में देरी से राजधानी और इससे जुड़े हरियाणा के जिलों में सूखे जैसे हालात हैं। 

loksabha election banner

मानसून कमजोर पडऩे का कारण अल नीनो

मौसम विशेषज्ञ डॉ. डीएस बुंदेला के मुताबिक अल-नीनो के प्रभाव से प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह गर्म हो जाती है। इससे हवाओं का रास्ते और रफ्तार में परिवर्तन आ जाता है। इसके चलते मौसम चक्र प्रभावित होता है। भारत में अल नीनो के कारण सूखे का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। प्री-मानसून पर इसका ज्यादा असर नहीं है, लेकिन बावजूद इसके प्री-मानसून ने निराश किया है। 1970 के बाद से अब तक 9 साल अलनीनो रहा है, लेकिन केवल एक बार मानसून पर इसका असर नहीं दिखा। 1997 में सबसे मजबूत अल नीनो के बावजूद मानसून की बारिश सामान्य से दो फीसदी ज्यादा रही थी।

पिछले 09 सालों में दिल्ली एनसीआर में मानसून की दस्तक

  • वर्ष   आगमन की तारीख
  • 2011 8 जुलाई
  • 2012 8 जुलाई
  • 2013 16 जून
  • 2014 3 जुलाई
  • 2015 25 जून
  • 2016 2 जुलाई
  • 2017 2 जुलाई
  • 2018 25 जून
  • 2019 07 जुलाई को संभावना 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.