Move to Jagran APP

Haryana Panipat weather update: 21 मार्च से बदलेगा मौसम, इन दिनों में बारिश की संभावना

लगातार बढ़ती गर्मी से हरियाणा के लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। 21 मार्च से हरियाणा के मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 22 और 23 मार्च को हरियाणा के कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Fri, 19 Mar 2021 05:06 PM (IST)Updated: Fri, 19 Mar 2021 05:06 PM (IST)
Haryana Panipat weather update: 21 मार्च से बदलेगा मौसम, इन दिनों में बारिश की संभावना
हरियाणा में मौसम में बदलाव के साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट भी आएगी।

पानीपत/ करनाल, जेएनएन। गर्मी का असर बढ़ने के साथ ही मौसम में बदलाव की संभावना भी पैदा हो गई। हालांकि शुक्रवार व शनिवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन इसके बाद आसमान में बादल छाने और बरसात की संभावना है। मौसम में बदलाव के साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट भी आएगी। दूसरी ओर बदलते मौसम में लोग सर्दी-जुकाम व बुखार की चपेट में आने लगे हैं।

loksabha election banner

शुक्रवार को करनाल में अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा। आद्रता 64 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी मौसम साफ रहेगा। 21 मार्च को आसमान में बादल छाने की संभावना है और इस दिन अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। जबकि 22 व 23 मार्च को बादल छाने के साथ ही बरसात की संभावना है। मौसम में बदलाव के साथ ही 24 मार्च को न्यूनतम तापमान घटकर 29 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान में भी कमी आएगी। इसके साथ ही बरसात की संभावना है। 25 मार्च को भी बरसात की संभावना बन रही है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने से मौसम फिर खुशगवार हो जाएगा।

बदलते मौसम में रखें स्वास्थ्य का ध्यान

मौसम में बदलाव के साथ ही स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। डा. रंजना शर्मा के अनुसार मौसम में बदलाव के समय लोगों को खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। शीतल पेय पदार्थ के सेवन से अभी बचना चाहिए। इसके साथ ही सुबह व शाम के समय घर से बाहर निकलते समय हलके गर्म कपड़े को जरूर अपने साथ रखे। प्यास लगने पर ठंडे पानी का सेवन नहीं करें। सावधानी बतरने से ही इस मौसम में सर्दी-जुकाम व बुखार की शिकायत से बचा जा सकता है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.