मौसम बदला, बूंदाबांदी से किसान ¨चतित
मौसम में शुक्रवार को अचानक आए बदलाव ने किसानों की ¨चता बढ़ा दी।
जासं, पानीपत : मौसम में शुक्रवार को अचानक आए बदलाव ने किसानों की ¨चता बढ़ा दी। इन दिनों गेहूं की कटाई जोरों पर है। मंडियों में गेहूं आना भी शुरू हो चुका है।
सुबह बूंदाबांदी होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को तुलना में शुक्रवार को वायु प्रदूषण कम रहा है। बूंदाबांदी तथा हवा चलने से एयर क्वालिटी इंडेक्स 118 रहा। एक दिन पहले एयर क्वालिटी इंडेक्स 313 था। वायु प्रदूषण कम होने से लोगों ने राहत की सांस की ली। बूंदाबांदी होने से खेतों कटाई प्रभावित रही।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में गरज के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। तापमान में गिरावट रहेगी।