Move to Jagran APP

मौसम में अचानक आया बदलाव, सुबह बादलों ने बढ़ाई ठंड, बारिश का अनुमान

हरियाणा के कई जिलों में अचानक मौसम में बदलाव आया है। दिसंबर के पहले ही दिन सुबह बादलों की वजह से ठंड बढ़ गई। वहीं न्‍यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बरसात के बाद ठंड बढ़ने से गेहूं की फसल को मिलेगा फायदा।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 01 Dec 2021 10:48 AM (IST)Updated: Wed, 01 Dec 2021 10:48 AM (IST)
मौसम में अचानक आया बदलाव, सुबह बादलों ने बढ़ाई ठंड, बारिश का अनुमान
कैथल में सुबह बादल छाने से तापमान में गिरावट दर्ज।

कैथल, जागरण संवाददाता।  मौसम में अचानक परिवर्तन देखने को मिला है। हरियाणा के कई जिलों में सुबह बादलों की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं मौसम विज्ञानी अब बारिश का अनुमान लगा रहे हैं। कैथल में बुधवार सुबह से बादल छा गए। बादलों के छाने के बाद तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट हुई है। दिसंबर माह के पहले दिन ही इस सीजन का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। जिले में बुधवार से सुबह के समय न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

छह दिसंबर से बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार छह दिसंबर तक बरसात होने की संभावना है। बरसात होने के बाद ठंड बढ़ेगी। यदि बरसात होती है सब्जियों की फसल को नुकसान होगा। जबकि गेहूं की फसल को फायदा होगा। इससे ठंड बढ़ेगी तो पाला होगा, जिससे गेहूं की फसल में फुटाव शुरू होगा। पैदावार अच्छी होने की संभावना बनेगी। ठंठ होने के बाद लोग सूप व अन्य गर्म पये पदार्थों का सेवन अधिक कर रहे हैं। शाम के समय सूप व फास्ट फूड की रेहड़ियों पर भीड़ जुटती है। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म खाद्य पदार्थों का सेवन कर रहे हैं।

न्यूनतम तापमान है नौ डिग्री सेल्सियस

बुधवार को न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई है। इस न्यूनतम तापमान में नाै डिग्री रहा है। चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार के अधीन कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डा. रमेश चंद वर्मा ने बताया कि अब दिसंबर महीना शुरू होने के बाद लगातार ठंड बढ़ेगी। दो दिसंबर से लेकर छह दिसंबर तक बरसात होने की संभावना है। इसके बाद 12 दिसंबर के बाद से पाला पड़ेगा। पाला पड़ने से किसानों को उनके खेतों में उगाई गई गेहूं की फसल को काफी फायदा मिलेगा।वहीं बारिश की वजह से प्रदूषण से राहत मिलने की उम्‍मीद है। बुधवार की सुबह कैथल का एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स 288 रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.