Move to Jagran APP

मौसम ने ली करवट, सुबह कोहरे के बाद खिली धूप, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम ने वीरवार सुबह करवट बदली। सुबह धुंध के बाद अचानक धूप खिल गई। जनवरी माह में सर्द सुबह के बाद धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। सुबह के समय छाए घने कोहरे ने बढ़ाई वाहन चालकों की परेशानी।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 04:32 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 04:32 PM (IST)
मौसम ने ली करवट, सुबह कोहरे के बाद खिली धूप, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम
हरियाणा में सुबह मौसम ने करवट बदली।

कैथल, जागरण संवाददाता। वीरवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। वीरवार सुबह के समय ही घना कोहरा छा गया। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालक सड़कों पर लाइटें जलाकर चले। कोहरे ने आम जनजीवन की दिनचर्या काफी प्रभावित हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अब बरसात नहीं होगी। जबकि अगले एक सप्ताह तक कोहरा छाया रहेगा। बता दें कि बुधवार को काफी दिनों बाद अच्छी धूप खिली थी, लेकिन वीरवार को मौसम फिर से बदला। वहीं, मौसम में अाए बदलाव के बीच अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

loksabha election banner

चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के अधीन कृषि विभाग के मुख्य समन्वयक डा. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अभी फरवरी तक ठंड से राहत नहीं मिलने की उम्मीद है। जबकि अब बरसात होने की संभावना नहीं बनेगी। हालांकि सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाएगा। दिन के समय में मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही शीत लहर भी परेशान करेगी। किसान अपने खेतों में कृषि विज्ञानियों के सलाह की बाद ही पानी दें। लगातार सुबह व शाम के समय घना कोहरा छाया रहेगा।

पानीपत में भी कोहरा

ठिठुरन भरी सर्दी वीरवार को भी बरकरार रही, अभी तीन-चार दिनों तक कड़ाके की सर्दी से राहत नहीं मिल पाएगी। सुबह शाम घना कोहरा पड़ने से मुश्किलें बढ़ गई है। वीरवार सुबह घने कोहरा पड़ा। दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। घने कोहरे के चलते पानीपत में दो सड़क हादसे हुए। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहाड़ों पर बर्फबारी का मैदानी इलाकों में असर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड से राहत के आसार नहीं है।

वीरवार को अल सुबह घना कोहरा पड़ा। 10 बजे के बाद सूर्य की दर्शन हुए। बादल छाए रहे। अगले तीन चार दिनों तक ठिठुरन जारी रहेगा। फिलहाल दो फरवरी तक बारिश की कोई उम्मीद रही। वातावरण में नमी 97 फीसद दर्ज की गई। अधिक ठंड और बारिश के रहते पिछले कई दिनों से पानीपत के टेक्सटाइल उद्यमियों विशेषकर डाइंग उद्यमियों को परेशानी झेलनी पड़ी। डाइंग किया कपड़ा धागा सूखने का नाम नहीं ले रहा था।

वायु गुणवत्ता स्तर में सुधार रहा। बारिश के कारण वायु गुणवत्ता स्तर 50 अंक से कम रहा। अधिक ठंड होने के कारण सब्जी सहित फल फ्रूट की आवक प्रभावित रही। फल सब्जी की मांग भी कमजोर रही। जिस कारण भाव स्थिर रहे। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में सुबह शाम घना कोहरा पड़ने की संभावना है। अभी एक सप्ताह तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। 29 जनवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से उत्तर पश्चिमी शीत हवा चलने से ज्यादातर स्थानों पर रात्रि तापमान में गिरावट होने व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वातावरण में नमी की अधिकता से अगले दो-तीन दिनों में कहीं-कहीं अलसुबह धुंध छाने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.