Move to Jagran APP

मौसम के बदले तेवर, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, जानिए अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा

Haryana Panipat Weather Update मौसम का रुख बदल गया है। अचानक बूंदाबांदी की वजह से मौसम बदल गया है। इससे ठंडक भी बढ़ गई और न्‍यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अंबाला में हुई बूंदबांदी की वजह से तापमान गिरा।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 28 Dec 2020 09:01 AM (IST)Updated: Mon, 28 Dec 2020 09:01 AM (IST)
मौसम के बदले तेवर, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, जानिए अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा
अंबाला मेें बूंदाबांदी से मौसम बदल गया।

पानीपत, जेएनएन। बूंदाबांदी से मौसम बदल गया है। धुंध के बाद बूंदाबांदी हो गई। इससे किसान भी घबरा गए हैं। लेकिन यदि कम रही तो इसका किसानों की फसल को फायदा भी होगा। फिलहाल मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में ओर अधिक धुंध पड़ने वाली है। हालांकि इन दिनों दिन में धूप देखने काे मिल रही है। 

loksabha election banner

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। लेकिन सोमवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सोमवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और बरसात की भी संभावना बनी हुई है।

कड़ाके की ठंड व धुंध के बीच नए साल का होगा आगाज

प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड, शीत लहर व घनी धुंध के बीच नए साल का आगाज हो सकता है। नव वर्ष पर धुंध गिरने की प्रबल संभावना बनी हुई है। न्यूनतम तापमान भी 5.0 डिग्री से नीचे रह सकता है। ]

करनाल में छाई धुंध

करनाल में सोमवार सुबह हल्की धुंध छाई थी, लेकिन वह छंट गई। करीब आठ बजे ही मौसम साफ हो गया। अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान गिरवट के साथ 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 95 फीसदी दर्ज की गई। हवा 3.8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली, जो शीतलहर में तब्दील हो गई। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में धुंध छा सकती है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम बदल सकता है। पंजाब, हरियाणा के उत्तरी भागों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर भारत में बारिश की संभावनाओं के बीच उत्तर के मैदानी राज्यों और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी जिससे शीतलहर का प्रकोप इन भागों में कम हो जाएगा।

कैथल में बरसात से किसानों के चेहरे खिल गए

रविवार शाम को हुई बरसात से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। गेहूं व सब्जियों की फसल को फायदा हुआ है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस बरसात से गेहूं की फसल अच्छा फुटाव लेगी। बीमारियां भी कम आएंगी। बता दें कि पिछले चार दिनों से सुबह के समय धुंध की चादर छा रही थी, इससे वाहन चालक परेशान हो रहे थे। सोमवार सुबह ही मौसम साफ हो गया, धूप निकल आई। बरसात होने से ठिठुरन जरूर बढ़ गई। बरसात से गर्म पदार्थी की मांग बढ़ गई है। सुबह के समय अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान चार डिग्री रहा। सुबह के समय तेज हवाओं का प्रकोप जारी रहा। मौसम विज्ञानी रमेश चंद्र के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक ठंड ज्यादा बढ़ेगी। तापमान में गिरावट होगी। सुबह धुंध छाई रहेगी।

डा. रामपाल ने बताया कि बरसात के बाद ठंड बढ़ेगी। सुबह व शाम को बिना सिर पर कपड़ा रखे बाहर न निकले। दिन में भी गर्म कपड़े जरूर पहनें। बच्चों का विशेषकर ख्याल रखें। खानपान में गर्म चीजों का प्रयोग करे। ठंडा पानी का सेवन न करें।

आने वाले दिनों में ऐसे रहेगा

तापमान- अधिकतम  न्यूनतम

मंगलवार- 17 डिग्री  03डिग्री

बुधवार-  16 डिग्री   03डिग्री

वीरवार-  15 डिग्री   04डिग्री

शुक्रवार-  16डिग्री    04 डिग्री

शनिवार--  15 डिग्री  03डिग्री

मूंगफली के साथ सूप की बढ़ी डिमांड

धुंध के साथ बरसात होने से गर्म चीजों की डिमांड बढ़ गई। लोग ठंड के कारण गर्म चीजें जिनमें मूंगफली की डिमांड करते रहे। इसके साथ ही लोग ठंड में सूप की दुकानों पर भी काफी संख्या में देखने को मिले। वहीं ठंड से बचने के लिए लोगों ने अपने घरों में रूम हीटर जलाकर रखे। लेकिन घर से बाहर रास्तों पर लोगों ने मजबूरी में आग जलायी हुई थी।

बरसात से घबराए किसान 

किसान अधिक ठंड होने पर खुश थे, लेकिन मौसम ने करवट ले ली है और बरसात होने लगी है। इससे किसान घबरा रहे हैं कि यदि ज्यादा बरसात हो गई तो गेहूं के लिए ठीक नहीं। क्योंकि किसान गेहूं की सिंचाई कर चुके हैं। अब गेहूं को पानी नुकसान कर सकता है। इसके साथ ही बरसात से सब्जियों को भी नुकसान हो सकता है। लेकिन यदि बूंदाबांदी तक निपट गया तो यह फायदेमंद भी होगी। क्योंकि कुछ सब्जियां अधिक ठंड से भी मुरझा रही थी ऐसे में हल्की बूंदाबांदी से उन सब्जियों को फायदा मिलेगा।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें: टिकरी बॉर्डर पर आंदोलन में गए कैथल के युवा किसान की मौत, गांव में छाया मातम

ये भी पढ़ें:  हरियाणा में हैवानियत की हदें पार, पति को बंधक बना उसके सामने 5 लोगों ने पत्‍नी से किया गैंगरेप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.