Move to Jagran APP

छह मार्च से बदल सकता है मौसम, इन राज्‍यों में ओलावृष्टि की संभावना, जानिए हरियाणा में कैसा रहेगा

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। पहाड़ी से लेकर मैदानी क्षेत्र तक इसका असर दिखेगा। छह मार्च को मौसम बदल सकता है। सात से उत्तर हरियाणा पंजाब व दिल्ली में ओलावृष्टि की संभावना है। हालांकि आठ मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर हो जाएगा।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 04 Mar 2021 01:00 PM (IST)Updated: Thu, 04 Mar 2021 03:49 PM (IST)
छह मार्च से बदल सकता है मौसम, इन राज्‍यों में ओलावृष्टि की संभावना, जानिए हरियाणा में कैसा रहेगा
छह मार्च से मौसम परिवर्तन के आसार हैं।

करनाल, जेएनएन। मौसम एक बार भी फिर यूटर्न ले रहा है। मार्च का दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। जिसका असर पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक देखने को मिलेगा। यानि जम्मू-कश्मीर के पश्चिमी इलाकों में कुछ हलचल शुरू हो जाएगी। गतिविधियां 6 मार्च से बढ़ेंगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि पहाड़ी क्षेत्र में हिमपात शुरू हो जाएगा। सिस्टम अगले दिन उत्तराखंड पर भी अपना असर दिखाएगा और अधिकांश स्थानों पर बदलाव दिखाई देगा। 7 मार्च को पंजाब व उत्तरी हरियाणा में बरसात के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। हालांकि आठ मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर हो जाएगा। लेकिन यदि ओलावृष्टि के साथ बरसात होती है तो ठंड ओर लंबे समय तक चलेगी।

loksabha election banner

कृषि विभाग की सलाह 8 मार्च तक सिंचाई ना करें किसान

सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के पूर्वानुमान को देखते हुए कृषि एवं कल्याण विभाग के डीडीए आदित्य प्रताप डबास ने किसानों को सलाह दी है कि आठ मार्च तक किसान गेहूं में पानी ना लगाएं। क्योंकि सात मार्च को बरसात, ओलावृष्टि व तेज हवा चल सकती है। सिंचाई की तो गेहूं की फसल गिर सकती है, इससे उनके उत्पादन पर भी असर पड़ सकता है। ऐसे में इस पश्चिमी विक्षोभ के चले जाने के बाद गेहूं की फसल में पानी लगाने का निर्णय लें।

न्यूनतम तापमान में देखने को मिली गिरावट

वीरवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। जो सामान्य से 1.0 डिग्री कम 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 98 फीसदी दर्ज की गई। हवा 2.6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में बादल छा सकते हैं।

मार्च माह में भी देखने को मिली धुंध

वीरवार सुबह शहर में मौसम साफ था, लेकिन खेतों में अचानक आई धुंध ने चौका दिया। हालांकि यह कुछ देर बाद छंट गई, लेकिन एक बार मौसम ऐसा हो गया जैसे दिसंबर माह में देखने को मिलता है। दृश्यता शून्य देखने को मिली। सुबह 10 बजे तक यह धुंध पूरी तरह से साफ हो गई।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: हरियाणा की धर्मनगरी में बनेगा देश का पहला गीता मंदिर, जानिए क्‍या होगी खासियत

यह भी पढ़ें: हरियाणा में यहां बांसुरी की धुन पर मुग्ध होती हैं गायें, रोज आठ घंटे सुनती हैं संगीत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.