Move to Jagran APP

हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज पर यमुना का जलस्तर घटा, यूपी को सप्लाई बंद, दिल्‍ली को भी पानी में कटौती

Yamuna Water Level हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज पर यमुना नदी का जलस्‍तर काफी घट गया है। इससे दिल्‍ली को भी पानी की सप्‍लाई में कटौती की गई है और यूपी की सप्‍लाई बंद कर दी गई है।

By Sunil kumar jhaEdited By: Published: Wed, 03 Feb 2021 08:12 AM (IST)Updated: Wed, 03 Feb 2021 08:52 AM (IST)
हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज पर यमुना का जलस्तर घटा, यूपी को सप्लाई बंद, दिल्‍ली को भी पानी में कटौती
हरियाणा के यमुनानगर का ह‍थिनीकुंड बैराज। (फाइल फोटो)

यमुनानगर, जेएनएन। सावधान हो जाएं, अब सर्दी में जल संकट का सामना कराना पड़ सकता है। कड़ाके की ठंड का असर नदियों के बहाव पर देखा जा रहा है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज पर यमुना नदी का जल स्तर काफी घट गय है। इस कारण विभिन्‍न राज्‍यों को बैराज से पानी की सप्‍लाई पर भी असर पड़ रहा है। उत्‍तर प्रदेश को पानी की सप्‍लाई बंद कर दी गई है तो दिल्‍ली को दिए जा रहे पानी में भी कटौती की गई है।

loksabha election banner

अन्य नदियों में भी लगातार कम हो रहा जल, छह वर्ष पहले बनी थी ऐसी स्थिति

हथिनीकुंड बैराज पर यमुना नदी के जल बहाब का स्‍तर घटकर 1502 क्यूसेक रह गया है। इस कारण उत्तर प्रदेश के पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी गई है। जलीय जीवों के लिए 352 क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा जा रहा है। पश्चिमी यमुना नहर का 1150 क्यूसेक बहाव है। दिल्ली के लिए मात्र 761 क्यूसेक की सप्लाई हो रही है। इस तरह की स्थिति छह वर्ष पहले बनी थी। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा जाने वाला पानी देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा व पश्चिमी व उत्तरी उत्तर प्रदेश को जाता है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा विधानसभा का Budget Session 26 फरवरी से, 3 या 4 मार्च को पेश होगा बजट

बर्फबारी का असर, दिल्ली के लिए मात्र 761 क्यूसेक छोड़ा जा रहा पानी

इस बार पहाड़ों पर बर्फबारी जल्दी शुरू हो गई थी और लंबे समय तक चल रही है। जिसके चलते पानी का बहाव कम हो गया। हथिनीकुंड बैराज पर पानी का स्तर लगातार कम हो रहा है। इससे अन्य प्रदेशों को जाने वाले पानी पर भी असर पड़ा है। सामान्य दिनों में बैराज को नौ हजार क्यूसेक पानी की जरूरत होती है। इसके बाद ही पानी आगे भेजा जाता है।

विभिन्न राज्यों में जाता है पानी

सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से विभिन्न राज्यों को पानी जाता है। सभी राज्यों में पानी छोडऩे के बाद 352 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा जाता है। यह नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने निर्धारित किया है। यहां से उत्तर प्रदेश को 1600 क्यूसेक पानी दिया जाता है लेकिन इन दिनों सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी गई है। इससे जलीय जीवों को भी खतरा है। क्योंकि नदियों में जल स्तर लगातार घट रहा है।  

------

'' नदियों में पानी का जलस्तर घटता-बढ़ता रहता है। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते जल स्तर में कमी आ जाती है। मौसम सामान्य होने पर जलस्तर बढ़ जाएगा।

                                                                           - विनोद कुमार, एक्सईएन, सिंचाई विभाग, हरियाणा।

यह भी पढ़ें: Nikita Tomar Murder Case: हरियाणा के निकिता तोमर हत्याकांड में आरोपित की दोबारा जांच की याचिका HC ने खारिज की

यह भी पढ़ें: Video: पंजाब के जलालाबाद में सुखबीर बादल के काफिले पर हमला, गाड़ी तोड़ी, फायरिंग से मची भगदड़, कई घायल


हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.