पानीपत: पानी निकासी समस्या से मिलेगी निजात, बस स्टैंड से होते हुए विजय चौक तक बनेगा नाला
पानीपत में लोगों को राहत मिलेगी। पानी निकासी के लिए नाला बनाया जाएगा। बस स्टैंड से विजय चौक तक नाला बनेगा। निगम ने लगाया 72 लाख का टेंडर। दो साइड बनाया जाएगा नाला। निगम ने शुरू की वर्कआर्डर की प्रक्रिया।
पानीपत, जागरण संवाददाता। बस स्टैंड से होते हुए सुखदेव वाया विजय चौक तक नाला बनाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने 72 लाख रुपये का टेंडर लगा दिया है। यह नाला कंक्रीट का बनाया जाएगा। यह नाला वार्ड नौ में आता है। इसमें खास बात यह है कि इस नाले दोनों साइड से बनाया जाएगा। इसके साथ ही छोटे-छोटे चैंबर बनाए जाएंगे। ताकि बारिश का पानी सड़क पर जमा नहीं होगा। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। फिलहाल नगर निगम ने वर्कआर्डर जारी कर दिया है।
इस नाले के बनने से कई क्षेत्रों को फायदा होगा। यह नाला बस स्टैंड होते हुए सुखदेव नगर वाया विजय चौक तक जाता है। इसमें इंसार बाजार, तहसील कैंप रोड व ड्रेन नंबर वन आती है। यह नाला बारिश के समय काफी उपयोगी होगा। क्योंकि मानसून के समय सबसे ज्यादा जलभराव की समस्या सामने आती है। इस समस्या से निपटने के लिए वार्ड नौ की पार्षद मीनाक्ष नारंग ने नाला बनाने के लिए रिपोर्ट नगर निगम को सौंपी थी। जिसके बाद एस्टीमेट तैयार किया गया।
सड़क अनुसार बनेगा लेवल नाले का लेवल सड़क की ऊंचाई के अनुसार ही नाले का लेवल तय किया जाएगा। इसके लिए नाले का लेवल इस बनाया जाएगा। इसका सारा ढाहल ड्रेन की तरफ किया जाएगा। ताकि नाला बारिश के समय साथ की साथ ही खाली होता रहा। इससे नाले के साथ बनाए गए चैंबर बनाए गए।
काफी समय से मांग थी इस नाले की
वार्ड नौ की पार्षद मीनाक्षी ने जागरण से बातचीत में बताया कि इस नाले को बनाने की काफी समय से मांग रही है। अब यह मांग पूरी होने जा रही है। इस नाले के बनने से पूरे वार्ड के साथ-साथ दूसरे वार्डों की कालोनियों को फायदा होगा।