पानीपत में दर्दनाक हादसा, पांच बच्चों पर गिरी दीवार, एक की मौत, एक गंभीर
पानीपत के अहर से ज्वाहरा रोड पर कंसल भट्ठा पर दर्दनाक हादसा हुआ। पांच बच्चे खेल रहे थे। इन्हें बुलाया। पांचों दबे। एक की मौत एक की हालत गंभीर है। परिवार उत्तर प्रदेश के शामली के कैराना का रहने वाला है।
पानीपत, जेएनएन। ट्राली को ईंटों से भरवाने के लिए ठेकेदार बच्चों को बुला लाया। बच्चों को कुछ रुपयों का लालच दिया गया था। जैसे ही बच्चे ईंट उठाने लगे, उसी समय दीवार गिर गई। इस हादसे में 12 वर्ष के बच्चे साहिल की मौत हो गई। चार बच्चे चोटिल हो गए। एक की हालत गंभीर है।
शामली में कैराना के सुंदर नगर का रहने वाला इस्लाम का परिवार यहां पानीपत में अहर से ज्वाहरा रोड पर कंसल भट्ठा पर काम करता ह। इस्लाम और उसकी पत्नी यहां मजदूरी करते हैं। उनका छह वर्षीय बेटा सलमान, 12 वर्षीय सलमान और चार वर्षीय सुबहान घर में खेल रहे थे। उन्हीं के साथ छह वर्षीय सादिक, नौ वर्षीय फातिमा भी थी। इसी दौरान ठेकेदार वहां पहुंचा। बच्चों से बोला कि चलो दीवार से ईंटे उठाकर ट्राली में भर दो। कुछ रुपये और टाफी देगा। बच्चे इस लालच में दीवार के पास पहुंच गए। कुछ ईंटे उठाकर ट्राली में रखवा दी। अचानक पूरी की पूरी दीवार ढह गई। पांचों बच्चे इसके नीचे दब गए।
खानपुर में दम तोड़ा
साहिल सहित सभी बच्चों को खानपुर पीजीआइ ले जाया गया। साहिल को इतनी चोट लग गई कि उसे बचाया नहीं जा सका। वहीं इनाम के छह वर्षीय बेटे सादिक की हालत गंभीर है। उसको रोहतक पीजीआइ रेफर किया गया है। बाकि तीन बच्चों को अस्पताल से घर भेज दिया गया है।
पानीपत में दीवार के नीचे दबने से मारा गया साहिल (फाइल फोटो)।
अपराध में बाल श्रम, तब भी नहीं मानते
ईंट भट्ठा पर बच्चों को काम करते हुए देखा जा सकता है। बाल श्रम कराना अपराध है, इसके बावजूद भट्ठा मालिक अपने ठेकेदारों के माध्यम से इनसे काम कराते हैं। कई बार चेकिंग होती है तो इन्हें छिपा दिया जाता है। दरअसल, मजदूरों के परिवार यहीं पर रहते हैं। इस वजह से ठेकेदारों को सस्ती दर पर श्रमिक मिलने का लालच रहता है। वह इन बच्चों का इस्तेमाल कर लेते हैं।
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ेंः घरेलू कलह का खौफनाक अंजाम, करनाल में पत्नी ने पति को जिंदा जलाया
यह भी पढ़ेंः विरोध का ऐसा खौफ, पूर्व मंत्री ने किसानों को उलझाए रखा, खेल मंत्री ने चुपके से किया उद्घाटन