Move to Jagran APP

हम बच्चों को नहीं दे पा रहे संस्कार: स्वामी ज्ञानानंद

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि व्यास पूजा व्यक्ति विशेष पूजा नहीं है। यह एक परंपरा है। व्यास पूजा आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। स्वामी ज्ञानानंद जिओ गीता श्री कृष्ण कृपा द्वारा जावा पैलेस में आयोजित व्यास पूर्णिमा महोत्सव में बोल रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 08:44 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 08:44 AM (IST)
हम बच्चों को नहीं दे पा रहे संस्कार: स्वामी ज्ञानानंद
हम बच्चों को नहीं दे पा रहे संस्कार: स्वामी ज्ञानानंद

जागरण संवाददाता, पानीपत : गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि व्यास पूजा व्यक्ति विशेष पूजा नहीं है। यह एक परंपरा है। व्यास पूजा आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। स्वामी ज्ञानानंद जिओ गीता श्री कृष्ण कृपा द्वारा जावा पैलेस में आयोजित व्यास पूर्णिमा महोत्सव में बोल रहे थे।

prime article banner

उन्होंने कहा कि अपने सनातन परंपरा के ऋषि-मुनियों को नमन करने का पर्व है। अत्यंत कठिन तपस्या से अपने मन के मंथन में उज्ज्वलित उन मंत्रों को प्रकट किया, जो प्रभु प्राप्ति का साधन बने। उस परंपरा को हम आगे नहीं बढ़़ा रहे। न अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दे रहे हैं। इस भौतिक युग में प्रचार प्रसार माध्यम में हम इतना उलझ गए हैं कि हमारे पास समय ही नहीं बच्चों को संस्कार देने का।

उन्होंने कहा कि दूसरे धर्मों में देखा जा रहा है कि धर्म प्रसार के लिए वो किसी भी सीमा तक जाने को तैयार रहते हैं। परंतु हम इस क्षेत्र में काफी कमजोर हैं। हमारे बच्चों को देसी महीनों के नाम तक का ज्ञान नहीं हैं। ज्ञानानंद ने दी धर्म को बढ़ावा देने के लिए चार सीख

-अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देना वक्त की जरूरत

-बच्चों में धर्म के प्रति आस्था सु²ढ़ करें

-जीवन के लक्ष्य को खान पान तक सीमित न रखें

-आलौकिक जीवन सुधार लक्ष्य होना चाहिए उद्यमियों से लेकर राजनैतिक, सामाजिक लोगों ने लिया आशीर्वाद

गुरु पूर्णिमा पर स्वामी ज्ञानानंद से आशीर्वाद लेने वालों में उद्यमियों से लेकर राजनैतिक, सामाजिक लोगों को तांता लगा रहा। आशीर्वाद लेने वालों में प्रमुख निर्यातक विभु पालीवाल, उद्यमी सुरेश अरोड़़ा, सूरज दुरेजा, सांसद संजय भाटिया, विधायक प्रमोद विज, चीका के विधायक कुलवंत, उपायुक्त पानीपत सुशील सारवान, कमिश्नर नगर निगम आरके सिंह, जिओ गीता के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोर अग्रवाल, सबको रोशनी फाउंडेशन, वृंदावन ट्रस्ट, हरियाणा चैंबर आफ कामर्स के सदस्य, एसपी बंसल, पूर्व मंत्री कृष्ण पंवार, सरबत का भला, विश्व जागृति मिशन, सनातन धर्म संगठन, दशहरा कमेटी सनौली रोड, श्री राम दशहरा कमेटी बरसत रोड, गीता मंदिर सभा, प्रेम मंदिर सभा, सिंह सभा गुरुद्वारा पहली पातशाही संस्थाओं के सदस्यों ने आशीर्वाद प्राप्त किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.