भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने मांगा आशीष, नहरों पर पहुंचे श्रद्धालु
जागरण संवाददाता पानीपत भगवान सूर्य की उपासना के महापर्व छठ के तीसरे दिन गोहाना रोड अस
जागरण संवाददाता, पानीपत : भगवान सूर्य की उपासना के महापर्व छठ के तीसरे दिन गोहाना रोड, असंध रोड पर नहरों में अर्घ्य देने के लिए व्रतियों का सैलाब उमड़ पड़ा। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने अपने घर-समाज के लिए खुशहाली की प्रार्थना की।
कोरोना की वजह से बाजारों में पूजा का सामान कम आया। दूसरे दिन भी राजनगर सब्जी मंडी में सामान खरीदा गया। घरों से लेकर घाट तक छठी मैया के सुरीले लोकगीत गूंजते रहे। बहुत से लोगों ने घरों में ही भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। प्रशासन ने गोहाना रोड, एनएफएल के सामने, असंध रोड पर, बाबरपुर में नहर पर व्यवस्था की गई। एनएफएल के सामने बनाए गए घाट का उद्घाटन भी हुआ। घाटों पर साफ सफाई से लेकर रोशनी की व्यवस्था की गई थी। सैलाब उमड़ने से गोहना रोड पर जाम की स्थिति रही।
शुक्रवार शाम को छठ व्रतियों ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया। शनिवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा संपन्न होगी।
छह बजे घर लौटना शुरू
शाम छह बजे अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रतियों ने गोहना रोड, असंध रोड के साथ बने घाट से घर लौटना शुरू किया। जबरदस्त उत्साह के साथ पहला अर्घ्य दिया गया। इस दौरान लोगों में कोरोना के प्रति जागरूकता दिखाई नहीं दी। ज्यादातर लोग मास्क नहीं लगाए हुए थे। शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं किया गया।
दो बजे से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे
दोपहर दो बजे से ही श्रद्धालु घाटों पर पहुंचने लगे थे। अपने-अपने सिर पर पूजा सामग्री की टोकरी लिए महिलाएं बच्चे पहुंचे घाट पर जाकर पूजा का स्थान पर सामान रखा। महिलाएं नहर में पानी में खड़े होकर सूर्य भगवान की अराधना करने लगी। नहर के बाहर उनके परिजन पूजा करने लगे।
तीन बजे हुआ नवनिर्मित घाट उद्घाटन
सांसद संजय भाटिया की पत्नी अंजू भाटिया, विधायक महिपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा, सिचाई विभाग के एक्सईएन राकेश ने घाट का उद्घाटन किया। 40 लाख की लागत से यह घाट बनाया गया है। है। नवनिर्मित घाट के पत्थर पर जो नाम लिखे हुए हैं, उनमें से कोई भी नेता घाट के उद्घाटन में शामिल नहीं हुआ। उद्घाटन पत्थर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सांसद संजय भाटिया, ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, शहरी विधायक प्रमोद विज का नाम लिखा गया। जिला भाजपा अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने व्रति महिलाओं के साथ घाट पर पहुंच कर पूजा की।
संतान की प्राप्ति व उनकी सलामती का पर्व
गोहाना रोड नहर के घाट पर छठ पूजा करने पहुंची किशन पुरा की पिकी व प्रीती ने बताया कि वह पहली बार पूजा करने पहुंची। संतान प्राप्ति व उसकी सलामती के लिए यह पूजा की जाती है। इसमें महिलाएं 36 घंटे तक व्रत रखती है। जिसमें पानी तक ग्रहण नहीं करती। पंडित कांशीनाथ झा ने बताया कि समालखा में भी श्रद्धालुओं ने इस व्रत को मनाया। यह व्रत सर्वमनोकामना के लिए किया जाता है।