दुर्गा पूजा में मांगी कोरोना से मुक्ति की मन्नत
जागरण संवाददाता पानीपत पूर्वांचल कल्याण समिति की ओर से गणेश कालोनी में दुर्गा पूजा में शु
जागरण संवाददाता, पानीपत : पूर्वांचल कल्याण समिति की ओर से गणेश कालोनी में दुर्गा पूजा में शुक्रवार को मां जगदंबा के अष्टम स्वरूप आदी शक्ति महागौरी देवी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ माता रानी से कोरोना से मुक्ति की मन्नत मांगी गई। आचार्य पंडित विशंबरनाथ दुबे ने बताया कि कोरोना के कारण पूजा को सीमित किया गया है। मास्क, सैनिटाइजर और दो गज की दूरी का ध्यान रखा जा रहा है। शुक्रवार को सुबह 7:30 बजे मां महागौरी, गणेश अंबिका और देवी-देवताओं का पूजन कर आरती की गई। यज्ञ यजमान विजय कुमार सिंह रहे। शाम को उत्तर पूजा के बाद आदी शक्ति मां दुर्गा की आरती की गई। काफी श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर माता रानी से कोरोना की इस संकट की घड़ी से दुनिया को मुक्ति दिलाने की मन्नत मांगी गई। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। आचार्य ने बताया कि सोमवार को मां दुर्गा की प्रतिमा को जल प्रवाहित किया जाएगा। इस दौरान पारसनाथ सिंह, सुधीर पाठक, भगवान झा, सुमन झा, सुशील ठाकुर, पप्पू शर्मा, अंजनी झा, मदन प्रसाद सिंह, बुलबुल, मनिकांत शाह, भोला शाह, हरिद्वार शाह, रामदत्त दुबे, अमरनाथ, अनिल कांती और विरेंद्र झा का सहयोग रहा।