निगम चुनाव: पानीपत में 62 फीसद मतदान, वार्ड 26 में सिर्फ एक वोट पड़ा
पानीपत में मेयर पद के लिए पांच और 123 पार्षद उम्मीदवार के लिए वोटिंग हुई। दोपहर तक वोटिंग का यह आंकड़ा 50 फीसद भी नहीं पहुंच सका था। लेकिन शाम सात बजे यह आंकड़ा 62 फीसद पहुंचा।
पानीपत, जेएनएन। हरियाणा में पांच नगर निगमों और समितियों के लिए रविवार सुबह साढे सात बजे से मतदान शुरू हो गया था। ठंड होने के कारण मतदान केंद्रों में सुबह 11 बजे तक केवल नौ फीसद मतदान हुआ था। अब दोपहर दो बजे तक यह आंकड़ा 33 फीसद पहुंच गया है। मतदाताओं के आने से देर शाम तक मतदान हुआ। पानीपत में 62 फीसद मतदान हुआ। जानिए आखिर किस-किस वार्ड में सबसे अधिक और कम वोट पड़े।
पानीपत में मेयर पद के लिए 5 और पार्षद के लिए 123 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां 278 बूथ बनाए गए हैं, जहंा वोटिंग चल रही है। कुल 3 लाख 28 हजार 326 वोटर हैं। दोपहर दो बजे तक करीब 33 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। वहीं दिन चढऩे के साथ-साथ मतदान प्रतिशत भी लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह 11 बजे तक मतदान फीसद नौ फीसद ही था।
दोपहर 11 बजे: 09 फीसद मतदान हुआ।
दोपहर दो बजे: 33 फीसद मतदान हुआ।
दोपहर तीन बजे : 37.7 फीसद मतदान हुआ।
शाम सात बजे : 62 फीसद मतदान हुआ।
सबसे कम वोटिंग
- वार्ड 26 के बूथ एक पर एक और बूथ दो पर नौ और एक वोटिंग हुई।
- वार्ड 26 के गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल बाबरपुर में बने पोलिंग बूथ एक में 861 मतदाता हैं, लेकिन वोट नौ ही पड़े।
- वार्ड 26 के गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल बाबरपुर में बने पोलिंग बूथ दो में 876 मतदाता है, लेकिन वोट एक ही पड़ा।
सबसे ज्यादा वोटिंग
- वार्ड 21 के राजकीय स्कूल में सबसे ज्यादा 1154 में से 968 वोट यानी 83 फीसद वोट डाले गए।